• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर चटके क्रैश बैरियर अब टूटने लगे, मरम्मत की गई सड़क भी फिर उखड़ने लगी, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर चटके क्रैश बैरियर अब टूटने लगे, मरम्मत की गई सड़क भी फिर उखड़ने लगी, Uttar-pradesh Hindi News


लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर चटके क्रैश बैरियर अब टूटने लगे हैं। यही नहीं कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में किमी 59.2 पर हाल में मरम्मत की गई सड़क फिर उखड़ने लगी है। 

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर खामियां लगातार सामने आ रही हैं। शुरू होने के 14वें दिन किमी 64 पर पहली बार सड़क धंसी थी। इसके बाद कई स्थानों पर सड़क धंसने की घटनाएं हुईं। अब क्रैश बैरियर में टूट-फूट और दरारें चिंता बढ़ा रही हैं। वहीं, कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में किमी 59.2 पर हाल में मरम्मत की गई सड़क फिर उखड़ने लगी है। सड़क पर बजरी फैलने से वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है। यहां डिवाइडर के पास तेज धूप के बावजूद बारिश का पानी जमा है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

हाल में गंगा एक्सप्रेसवे के ऊपर बने पुल पर दो जगह क्रैश बैरियर टूटे मिले हैं। इनमें से एक स्थान लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर किमी 55.5 पर है। इसके ठीक नीचे गंगा एक्सप्रेसवे गुजरता है। ऐसे में यदि कोई वाहन यहां दुर्घटनाग्रस्त होकर क्रैश बैरियर से टकराता है तो उसके नीचे गिरने का खतरा हो सकता है। इससे पहले किमी 64.3, किमी 30.1 स्थित चिरैया नाला पुल और किमी 33.2 के पास भी क्रैश बैरियर में दरारें मिलने की जानकारी सामने आ चुकी है। तब एनएचएआई अधिकारियों ने कहा था कि बैरियर के पत्थरों को जोड़ने वाली सीमेंट की परत हटने से दरार दिखाई दे रही है और इसे ठीक कराया जाएगा। लगातार सामने आ रही इन खामियों के कारण एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से सफर करने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यदि क्रैश बैरियर ही कमजोर पड़ जाएंगे तो दुर्घटना के समय वे वाहनों को कैसे रोक पाएंगे।

मरम्मत कार्य से थमी रफ्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर कार, जीप और एसयूवी समेत छोटे चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा तय की गई है, लेकिन लगातार सामने आ रही सड़क संबंधी खामियों के कारण यह रफ्तार फिलहाल हासिल नहीं हो पा रही है। सड़क धंसने और मरम्मत कार्य के चलते वाहन चालकों को कई स्थानों पर धीमी गति से गुजरना पड़ रहा है। बुधवार को कानपुर-लखनऊ मार्ग पर किमी 60.1 पर हाई स्पीड लेन की क्षतिग्रस्त सड़क को करीब 100 मीटर तक खोदकर दोबारा बनाया जा रहा था। वहीं किमी 69 पर भी करीब 200 मीटर हिस्से में मरम्मत कार्य चल रहा था। इसके अलावा किमी 29.8 और 29.9 पर भी काम जारी रहने से वाहनों की गति प्रभावित रही।

हटाए गए अस्थायी बैरियर नहीं लगे

पिछले दिनों मरम्मत कार्य के दौरान वाहनों को रांग साइड डायवर्ट करने के लिए एक्सप्रेसवे पर तीन स्थानों से अस्थायी बैरियर हटाए गए थे। मरम्मत पूरी होने के बाद भी इन्हें दोबारा नहीं लगाया गया है। फिलहाल कहीं भी रांग साइड डायवर्जन नहीं है, लेकिन बैरियर हटे होने के कारण कुछ वाहन चालक इंटरचेंज तक जाने के बजाय वहीं से रास्ता बदल रहे हैं। इससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

भारी वाहनों पर रोक फिलहाल जारी

मरम्मत कार्य के कारण कानपुर से लखनऊ रूट पर बुधवार को भी भारी वाहनों पर रोक जारी रहा। कोई भी भारी वाहन एक्सप्रेसवे पर न चढ़ सकें, इसके लिए उन्नाव के दोनों टोल प्लाजा आजाद मार्ग और कोरोरी के पास बड़े-बड़े पत्थर रखे गए हैं। जिनसे होकर सिर्फ कार ही गुहर सकती है। कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकता है।



Source link

Previous Post

1 गाने को 2 सिंगर ने गाकर किया अमर, एसडी बर्मन के संगीत ने बिखेरा जादू, हिट हुई शशि-राखी की जोड़ी

Next Post

झारखंड सरकार को BJP की कड़ी चेतावनी, एक हफ्ते में CBI जांच नहीं तो…, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
झारखंड सरकार को BJP की कड़ी चेतावनी, एक हफ्ते में CBI जांच नहीं तो…, Jharkhand Hindi News

झारखंड सरकार को BJP की कड़ी चेतावनी, एक हफ्ते में CBI जांच नहीं तो…, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News