• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कांग्रेस या भाजपा को आंदोलन हाईजैक नहीं करने दो; जेन-जी को मायावती ने बसपा की राह दिखाई, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 12, 2026
in लखनऊ
0 0
0
कांग्रेस या भाजपा को आंदोलन हाईजैक नहीं करने दो; जेन-जी को मायावती ने बसपा की राह दिखाई, Uttar-pradesh Hindi News


मायावती ने छात्रों और जेन-जी से सत्ता पक्ष और विपक्ष की साजिशों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर अपने राजनीतिक फायदों के लिए युवाओं के विरोध प्रदर्शनों को हाईजैक करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को छात्रों और जेन-जी से सत्ता पक्ष और विपक्ष की साजिशों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी कांग्रेस पर अपने राजनीतिक फायदों के लिए युवाओं के विरोध प्रदर्शनों को हाईजैक करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

मायावती ने मंगलवार को कहा, ‘सरकारी नौकरियों में दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण की व्यवस्था को कमजोर करके उन्हें गुलाम बनाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग अब इस आरक्षण को निष्प्रभावी बनाने में लगे हैं।’ उन्होंने दावा किया कि न तो भाजपा और न ही कांग्रेस युवाओं के मुद्दों को हल करने को लेकर गंभीर हैं। आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुआ छात्र और युवा विरोध प्रदर्शन सबसे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुरू किया था, लेकिन बाद में कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इसे हाईजैक कर लिया।

बसपा प्रमुख ने कहा कि रांची में भी ऐसी ही स्थिति बन रही है, जहां छात्र और युवा अपने मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे थे, लेकिन बाद में भाजपा और उसके सहयोगियों ने इस मुद्दे को हाईजैक कर लिया। उन्होंने जेन-जी से अपील की कि वे सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों की साजिशों से दूर रहें और राजनीतिक दलों को चुनावी फायदे के लिए अपने विरोध प्रदर्शनों का लाभ उठाने देने के बजाय अपने मुद्दों को हल करवाने के लिए समझदारी से काम लें।

बसपा सरकार में युवाओं को मिलता था अवसर

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके शासनकाल में छात्रों की समस्याओं को निदान करके उन्हें नए-नए अवसर प्रदान किए गये थे और सरकारी भर्तियों पर लगी रोक को हटाकर लाखों युवाओं को रोजगार दिया था, मगर इस समय केंद्र और राज्यों की सरकारें युवाओं को यह सब नहीं उपलब्ध करा पा रही हैं, जिससे युवाओं में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का लगाया आरोप

मायावती ने सरकारों पर आरक्षण की व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘सरकारी नौकरियों में तो अब दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़े वर्गों का आरक्षण भी ना के बराबर रह गया है और उसे भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग अब निष्प्रभावी बनाने में लगे हैं।’ बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि उनकी पिछली सरकार ने शासकीय सहयोग से स्थापित उद्योगों में भी आरक्षण की की व्यवस्था लागू की थी लेकिन सत्ता तथा विपक्ष की अंदरूनी मिलीभगत से दलितों, आदिवासियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों को एक बार फिर गुलाम और लाचार बनाने की साजिश की जा रही है। इससे बचने के लिए अभी से इन वर्गों को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सतर्क और सावधान हो जाना चाहिए और देश की एक मात्र आंबेडकरवादी पार्टी बसपा से जुड़कर उसे सत्ता में लाना चाहिये।

मायावती ने अपील करते हुए कहा कि कुछ ही समय के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में एक साथ विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसमें सर्व समाज से सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर चलने वाली बसपा को ही कामयाब बनाने की अपील की जाती है यही देश और जनहित में समय की मांग है।



Source link

Previous Post

पत्नी की हत्या कर शव सूटकेस में छिपाया, फरार पति वाराणसी से अरेस्ट; नाम बदल कर रहा था नौकरी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

लखनऊ अग्निकांड के बाद वृंदावन में बड़ा ऐक्शन; 19 होटल, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस सील, बुकिंग कैंसिल, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
लखनऊ अग्निकांड के बाद वृंदावन में बड़ा ऐक्शन; 19 होटल, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस सील, बुकिंग कैंसिल, Uttar-pradesh Hindi News

लखनऊ अग्निकांड के बाद वृंदावन में बड़ा ऐक्शन; 19 होटल, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस सील, बुकिंग कैंसिल, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News