• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

रस्सी से गला कसकर बीए की छात्रा की हत्या, खुद थाने पहुंचकर आरोपी बोला- मैंने मारा, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 26, 2026
in देवरिया
0 0
0
रस्सी से गला कसकर बीए की छात्रा की हत्या, खुद थाने पहुंचकर आरोपी बोला- मैंने मारा, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी के देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में बीए के एक छात्रा की रस्सी से गला कस कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया ।

यूपी के देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में बीए के एक छात्रा की रस्सी से गला कस कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया। उसने खुद पुलिस को बताया कि उसने हत्या की है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंच कर सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बरांव गांव के द​क्षिण डीह ​स्थित बृजेश प्रसाद के घोठ्ठे पर एक कमरे में काजल (20) पुत्री ​शिवानंद का शव मिला। जानकारी होने पर मोहल्ले में खलबली मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद हमराहियों के साथ पहुंच गये। घटनास्थल को सील करते हुए पुलिस जांच में जुट गई। क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर हरेराम यादव ने भी मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल से सफेद-काले रंग के रेशम की पतली डोरी, सब्जी काटने वाला छूरा व एक प्रेग्नेंसी किट बरामद हुआ है। युवती के गले पर गहरा काला, जबकि चेहरे और शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले हैं। पास में चार ईंट भी मिली है। काजल की हत्या से गांव के लोग हतप्रभ हैं। सीओ रूद्रपुर हरेराम यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

छात्रा का शव ले जाने से रोक रहे थे परिजन

घटना की जानकारी होने पर दलित बस्ती के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन शव ले जाने से रोक रहे थे। समझाने-बुझाने व बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव ले जा सकी। बताया जा रहा है कि काजल का भी डीह पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर घोठ्ठा है। हत्या के पीछे लोग प्रेम-प्रसंग होना बता रहे हैं। हालांकि घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।

13 अप्रैल को काजल की होनी थी शादी

बरांव गांव दलित बस्ती निवासी ​शिवानंद पुत्र बृजनारायन की चार बेटियों ज्योति, मोती, आंचल में काजल सबसे बड़ी पुत्री थी। उसका रिश्ता तय था। बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को तिलक, जबकि 13 अप्रैल को शादी होनी थी। काजल के मौत से मां राजमती देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जब​कि परिवार के अन्य सदस्य दहाड़ें मार रहे थे।



Source link

Previous Post

भूल गए ‘अखिलेश-वखिलेश’ वाली कड़वाहट? जीतू पटवारी ने कहा- सपा प्रमुख का मिल गया साथ, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

ग्वालियर में टेरर टैक्स नहीं दिया तो ट्रक पर बरसाईं गोलियां, हाईवे पर अफरा-तफरी, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
ग्वालियर में टेरर टैक्स नहीं दिया तो ट्रक पर बरसाईं गोलियां, हाईवे पर अफरा-तफरी, Madhya-pradesh Hindi News

ग्वालियर में टेरर टैक्स नहीं दिया तो ट्रक पर बरसाईं गोलियां, हाईवे पर अफरा-तफरी, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News
  • उफनती नदी के बीच खाट और ट्यूब के सहारे जान हथेली पर रख अस्पताल पहुंची महिला, सोता रहा प्रशासन, Madhya-pradesh Hindi News
  • भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News
  • भोपाल से दिल्ली आ रहा विमान जयपुर मोड़ा गया, अचानक आई तकनीकि खराबी से मचा हड़कंप, Rajasthan Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

    Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

    Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

    MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News