
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल मार्गदर्शन/के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 05.07.2026 को थाना करमा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गणेशपुर जाने वाले मार्ग स्थित टोला टिनहवा नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0-130/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस* अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
*बरामदगी*
01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
शिवम उर्फ दीपक पटेल पुत्र चन्द्रशेखर पटेल
निवासी – ग्राम पुरखास, थाना करमा, जनपद सोनभद्र
उम्र – लगभग 27 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 मनोज सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 कृपाशंकर राम, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
3. का0 मिथिलेश यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
4. रि0आ0आनन्द तिवारी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र
।