• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, May 2, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 2, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजन जायसवाल।

ओबरा (सोनभद्र)। तहसील ओबरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने तेलगुड़वा से कोन तथा कोन से विंढमगंज मार्ग के निर्माण में अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए मानकों के अनुरूप कार्य कराने की मांग की गई।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव न के बराबर किया जा रहा है, जिससे सड़क ठीक से बैठ नहीं पा रही और धूल का गुबार उड़ रहा है।

इससे आमजन, राहगीरों व आसपास के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण सांस संबंधी बीमारियों, दमा और अन्य रोगों के बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सड़क निर्माण के दौरान जगह-जगह गड्ढे रह जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर आरसीसी ड्रेन और सड़क के जोड़ सही तरीके से नहीं किए गए हैं, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं तेलगुड़वा से कोटा कनहर तक बनी सड़क पर दोपहिया वाहनों के चलने से ही निशान पड़ जा रहे हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिना पुरानी सड़क हटाए ही सोलिंग डाल दी गई है, जो भारी वाहनों के दबाव में जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकती है। आरटीआई के माध्यम से बार-बार मानक की जानकारी मांगे जाने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप कराया जाए, निर्माण मानक की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए तथा धूल नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों की मदद से भी पानी छिड़काव कराने का सुझाव दिया गया।
ज्ञापन देने वालों में प्रभास कुमार पांडेय एडवोकेट, संपूर्णानंद एडवोकेट, विनय कुमार कनौजिया एडवोकेट, अजीत कुमार एडवोकेट, प्रभाकर दुबे, सुदामा दुबे, राधेश्याम, विकास कुमार, दिवाकर कनौजिया, मुकेश कनौजिया, हरिशंकर यादव, ईश्वर जायसवाल एडवोकेट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

जिलाधिकारी के निर्देश पर शाहगंज मार्केट में चला विशेष स्वच्छता अभियान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप।
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर शाहगंज मार्केट में चला विशेष स्वच्छता अभियान।
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर शिवद्वार मंदिर परिसर में चला स्वच्छता एवं मरम्मत अभियान।
  • India ice hockey team: बर्फ में दहाड़े भारत के लड़ाके, U-18 आइस हॉकी एशिया कप में मकाऊ को 8-1 से हराया
  • किसके निशाने पर थी ताज एक्‍सप्रेस? क्‍यूं कांप गई पैसेंजर की रूह? एक ने कहा- वो कहीं…

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप।

    by Shantosh Mishra
    May 2, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। ओबरा (सोनभद्र)। तहसील ओबरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने...

    Recent News

    संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप।

    May 2, 2026

    जिलाधिकारी के निर्देश पर शाहगंज मार्केट में चला विशेष स्वच्छता अभियान।

    May 2, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News