• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बालू माफियाओं का तांडव रुद्रा माइनिंग के खनन स्थल पर रात-दिन अवैध खनन का आरोप।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 14, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

पोकलेन मशीनों और बड़ी नावों से हो रहा बालू का उत्खनन, सैकड़ों गाड़ियों से ढुलाई।

वन क्षेत्र से हरे पेड़ काटकर बनाए जा रहे रास्ते विभागों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल।

सोनभद्र। जनपद में अवैध बालू खनन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि में० रुद्रा माइनिंग एंड कम्पनी के खनन क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर बड़े पैमाने पर रात-दिन बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोकलेन मशीनों और बड़ी-बड़ी नावों की मदद से नदी से बालू का उत्खनन लगातार जारी है जिससे पानी मे रहने वाले जलजीव मारे जा रहे है वहीं सैकड़ों ट्रकों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से धड़ल्ले से बालू की ढुलाई की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक यह पूरा खेल जिम्मेदार विभागों की नाक के नीचे खुलेआम चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग और खनन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभागों की चुप्पी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं ब्याप्त हैं और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अवैध खनन पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है।
वन क्षेत्र से हरे भरे पेड़ काटकर रास्ते बनाए जा रहे स्थानीय सूत्रों का आरोप यहाँ तक है कि खनन स्थल तक पहुंचने के लिए वन क्षेत्र के हरे-भरे पेड़ों को काटकर रास्ते बनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं किया जाता है स्थानीय ग्रामीणों और लोगो का कहना है कि अवैध खनन को लेकर कई बार समाचार पत्रों और प्रतिष्ठित चैनलों में खबरें भी प्रकाशित और प्रसारित हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले में कुछ सफेदपोश नेताओं, प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों की कथित मिलीभगत होने की चर्चा भी क्षेत्र में जोरों पर है। इसी वजह से खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इन आरोपों के चलते खनन विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक संदेह के घेरे में आ गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है:
“रात-दिन मशीनों से नदी से बालू निकाला जा रहा है और सैकड़ों गाड़ियां भरकर बाहर भेजी जा रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए।”
इस संबंध में जब खनन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि अवैध खनन की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्या जिम्मेदार विभागों की नाक के नीचे चल रहा है अवैध खनन का खेल?

या फिर किसी मिलीभगत के चलते फल-फूल रहा है बालू माफियाओं का कारोबार?

फिलहाल क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Previous Post

2008 से अब तक कितना महंगा हो गया आईपीएल का टिकट, 2025 के बाद तो जीएसटी भी बढ़ गया, अब कितने में एक टिकट

Next Post

वो मशहूर विलेन, जिसने सेट पर स्मिता पाटिल को सरेआम जड़ा था थप्पड़, कैमरे के सामने सन्न रह गई थीं एक्ट्रेस

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
वो मशहूर विलेन, जिसने सेट पर स्मिता पाटिल को सरेआम जड़ा था थप्पड़, कैमरे के सामने सन्न रह गई थीं एक्ट्रेस

वो मशहूर विलेन, जिसने सेट पर स्मिता पाटिल को सरेआम जड़ा था थप्पड़, कैमरे के सामने सन्न रह गई थीं एक्ट्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News