• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

संघ निर्भ्रांत रूप से “माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः” का सात्विक एवं अभय पुजारी है- पारसनाथ मिश्र।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 2, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। सकल हिंदू समाज के द्वारा शुक्रवार  को विकास खण्ड छपका के परासी न्याय पंचायत का मानपुर पंचायत भवन प्रांगण में व पसही न्याय पंचायत का ग्रामोदय शिशु मंदिर बहुअरा के प्रांगण में तथा विकास खण्ड चतरा  के सिलथम न्याय पंचायत का आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज सिल्थम  के प्रांगण में क्रमशः राजीव कुमार मिश्र,संतोष चौबे,पारसनाथ मिश्र के मुख्यातिथि में हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय चिंतक एवं लेखक पारसनाथ मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने प्रत्येक कार्य को करने से पहले भारत माता को भू सांस्कृतिक देवी मानकर अपने आचरण ध्वज के समक्ष श्रद्धा एवं अतिव निष्ठा से नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि के रूप में सादर नमन निवेदित करता है।संघ निर्भ्रांत रूप से “माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः” का सात्विक एवं अभय पुजारी है।”जननी जन्मभूमि स्वर्गादपि गरीयसी” का शुचि साहसिक विश्वासी है, और”सर्वे भवन्तु सुखिनः” का आतुर अभिलाषी हैं। इसके रोम रोम में लोकमंगल एवं राष्ट्रीय सर्वोपरिता का पावन प्रवाह प्रतिपल प्रवाहित होता रहता है  राष्ट्रहित इसका पावन प्राण है और राष्ट्र सेवा इसके निर्विकार हृदय की धड़कन है। इसकी श्वास श्वास वैयक्तिक में अस्मिता और सुसंगठित सामाजिकता का अप्रतिहत सामंजस्य एवं अद्भुत समन्वय है। आत्मिक अनुशासन प्रियता उसका निर्मल स्वभाव है। उदात्त जीवन मूल्यों के अनुरक्षण में इसकी सामूहिक   कर्णीयता अबाध एवं अक्षुण्ण है। भारतीयता इसकी आकृति और मानवता इसका धर्म है। समष्टि हित में व्यक्ति की निजता के विसर्जन का वह सतत आकांक्षी है नग्न भोग नहीं वरन त्यागमय जीवन ही संघ की जीवनचर्या है। वैश्विक सुख शांति का संघ सतत चिरआग्रही है। वह एकता का साक्षी बन अनेकता का सेवक है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रक्त,जाति,वंश,क्षेत्र और भाषादि  के आधार पर मानव श्रेष्ठता का निर्धारण नहीं करता वरन पावन समता की भूमि पर ईश्वरीय सत्ता के अनन्तानन्त विभूतियों का निस्पृह आराधक है। सौ वर्षों से अपनी अनवरत आस्थाओं  की अविरल साधना द्वारा बहुआयामी रूप में विविध क्रिया कलापों को मूर्तमान करता हुआ हिंदुत्व को जिस प्रकार प्रकर्षोन्मुख गढ़ा है वह शब्दातीत है हिंदुत्व की रक्षा उसका पवित्र व्रत है और राष्ट्र सेवा उसके जीवन का पावन संकल्प है जितना तीव्र विरोध हुआ उससे अधिक तीव्रता से संघ नित्य आगे बढ़ता रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश ने किया। कार्यक्रम में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी, खंड संयोजक नंदलाल विश्वकर्मा,खंड सहसंयोजक रमेश चौबे,निर्भय शंकर पांडे,लालू प्रसाद यादव,भूपेंद्र सिंह,राहुल जी प्रचारक,मुन्ना धागर,बुद्धिनारायण धागर,सत्य प्रताप सिंह, सिद्धि शरणार्थी,श्रवण जायसवाल, मोहन बिन्द,सुनील सिंह,शताब्दी वर्ष हर घर सम्पर्क अभियान जिला संयोजक अरुणेश पाण्डेय,वीरेंद्र प्रताप सिंह,किरन त्रिपाठी,अमरेश चेरो, योगेंद्र बिन्द,जय शंकर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
……………………….
बॉक्स में लगाएं-

19वीं पुस्तक “प्रिय लागहूं मोहि राम” शीघ्र होगी प्रकाशित
सोनभद्र। पारसनाथ मिश्र जी पूर्व प्रवक्ता हैं तथा इन्होंने अब तक कुल 18 पुस्तकें लिखी हैं, इनके द्वारा भरत पर महाकाव्य “रामानुज भरत” लिखा गया है जिसकी सराहना पूज्य शंकराचार्यो,धर्म गुरुओं,शिक्षाविदों ने किया है। इनकी 19वीं  पुस्तक “प्रिय लागहूँ मोहि राम” है जो शीघ्र ही प्रकाशित होगी।

Previous Post

सर्किट हाउस के पास निर्माणाधीन पर्यटन कार्यालय तक जाने हेतु बनायी जा रही सी0सी0 रोड का जिलाधिकारी ने किये औचक निरीक्षण।

Next Post

माह जनवरी,2026 की सिंचाई बन्धु की बैठक 13 जनवरी को।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

माह जनवरी,2026 की सिंचाई बन्धु की बैठक 13 जनवरी को।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News