• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

विभिन्न अपराधों में पूर्व में संलिप्त 20 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट बंद करने का पुलिस अधीक्षक ने दिया आदेश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 1, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। नववर्ष 2026 के अवसर पर जनपद सोनभद्र में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सुधारात्मक एवं सकारात्मक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत मामलों में नामित अभियुक्तों की आपराधिक पृष्ठभूमि, वर्तमान गतिविधियों एवं सामाजिक आचरण की विस्तृत समीक्षा कराई गई। समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि चयनित अभियुक्तों द्वारा विगत कई वर्षों से कोई आपराधिक गतिविधि नहीं की गई है, वे वर्तमान में कानून-व्यवस्था का पालन कर रहे हैं तथा समाज की मुख्यधारा में सामान्य एवं शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा कुल 20 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट बंद किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय पुलिस की जनहितैषी, सुधारात्मक एवं मानवीय दृष्टिकोण को परिलक्षित करता है, जिससे ऐसे व्यक्तियों को समाज में पुनः सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो सके। यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में यदि संबंधित व्यक्तियों द्वारा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जाती है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्यवाही पुनः की जाएगी। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

*हिस्ट्रीशीट बंद किए गए अभियुक्तों का विवरण (कुल – 20)-*

रामदुलारे पुत्र भागवत कुर्मी, निवासी सरवट, थाना घोरावल, सोनभद्र (उम्र लगभग 70 वर्ष)

उमाशंकर पाठक पुत्र रामाज्ञा, निवासी मुड़िलाडीह, थाना घोरावल, सोनभद्र (उम्र लगभग 73 वर्ष)

लल्ला उर्फ लल्लन साहनी पुत्र निरहू साहनी, निवासी पसियाहीं, थाना कछवा, जनपद मीरजापुर, हाल पता–लोहाड़ी, थाना घोरावल, सोनभद्र (उम्र लगभग 65 वर्ष)

रमाकान्त चौबे पुत्र रामदुलारे चौबे, निवासी चरकोनवा, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र (उम्र लगभग 70 वर्ष)

राजेन्द्र शुक्ला पुत्र यज्ञनाथ शुक्ला, निवासी राकी, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र (उम्र लगभग 72 वर्ष)

रामनाथ गिरि पुत्र खेदारु गिरि, निवासी बकवार, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र (उम्र लगभग 72 वर्ष)

राजजतन खरवार पुत्र सुब्बु खरवार, निवासी बांकी, थाना मांची, सोनभद्र (उम्र लगभग 74 वर्ष)

उग्रहनरायण पुत्र मटूकधारी, निवासी रामपुर, थाना रामपुर बरकोनिया, सोनभद्र (उम्र लगभग 65 वर्ष)

रामकिशुन पुत्र घमड़ी, निवासी कोदई, थाना रामपुर बरकोनिया, सोनभद्र (उम्र लगभग 65 वर्ष)

लल्लू चेरो पुत्र रामदेव, निवासी कोदई, थाना रामपुर बरकोनिया, सोनभद्र (उम्र लगभग 65 वर्ष)

अनवर मस्तान पुत्र अब्दुल हक, निवासी डूमरडीहा, थाना दुद्धी, सोनभद्र (उम्र लगभग 68 वर्ष)

दलथम्मन गौड़ पुत्र जयमंगल गौड़, निवासी कटौली, थाना दुद्धी, सोनभद्र (उम्र लगभग 66 वर्ष)

मो0 अली पुत्र अली मुहम्मद, निवासी सुन्दरी, थाना दुद्धी, सोनभद्र (उम्र लगभग 68 वर्ष)

रामकिसुन उर्फ कामेश्वर अगरिया पुत्र लक्ष्मन प्रसाद, निवासी सड़कटोला, थाना बभनी, सोनभद्र (उम्र लगभग 75 वर्ष)

रामलाल पाण्डेय पुत्र रामचरन पाण्डेय, निवासी सेन्दूर, थाना बभनी, सोनभद्र (उम्र लगभग 80 वर्ष)

उमाकान्त पुत्र रामदयाल, निवासी महुली, थाना विण्ढमगंज, सोनभद्र (उम्र लगभग 71 वर्ष)

अजय रावत पुत्र स्व0 हरिवंश चौधरी, निवासी औड़ी, थाना अनपरा, सोनभद्र (उम्र लगभग 67 वर्ष)

पतिराज पुत्र श्यामा चौहान, निवासी बीना रोड परासी, थाना अनपरा, सोनभद्र (उम्र लगभग 65 वर्ष)

मोहन कुमार धनेजा पुत्र लोटूमल धनेजा, निवासी ज्वालामुखी कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र (उम्र लगभग 66 वर्ष)

अवेधश यादव पुत्र रामप्रयास यादव, निवासी बस स्टैंड शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र (उम्र लगभग 73 वर्ष)

Previous Post

सोनभद्र पुलिस ने 253 खोए मोबाइल खोजकर स्वामियों को लौटाए।

Next Post

गैंगेस्टर एक्ट के तहत, अपराधिक कृत्यों से अर्जित ₹12 लाख की बोलेरो वाहन को चोपन पुलिस ने किया कुर्क।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

गैंगेस्टर एक्ट के तहत, अपराधिक कृत्यों से अर्जित ₹12 लाख की बोलेरो वाहन को चोपन पुलिस ने किया कुर्क।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News