• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, May 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एआईआरएफ वर्किंग कमिटी की बैठक  का हुआ समापन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 7, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

रनिंग कर्मचारी और ट्रैक मेन्टेनर्स असहाय हो गए हैं — एस एन पी श्रीवास्तव।

17 नवंबर को रनिंग एलाउंस बढ़ाने तथा अन्य मांगों के समाधान के लिए सभी लाबियों पर विरोध प्रदर्शन का निर्णय।

सोनभद्र। ईसीआर जोन में रनिंग कर्मचारियों और ट्रैक मेंटेनर्स के समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उनका कार्य शोषण हो रहा है और जीता हुआ यूनियन का कहीं पता नहीं है। उक्त बातें ईसीआरकेयू के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव ने एआईआरएफ वर्किंग कमिटी की बैठक में अपने संबोधन में कहा उन्होंने कहा कि आजकल नया यूनियन रेलकर्मियों को भ्रमित करने काम कर रहा है। नये लोग भी  नकारात्मक मुद्दों के प्रति जल्द आकर्षित हो जाते हैं। इन नये आधारहीन संगठन द्वारा  कुप्रचार कर रेलकर्मियों को ठगने काम किया गया। लेकिन ईसीआरकेयू अभी भी सक्रिय हो कर रेलकर्मियों के मुद्दों पर संघर्ष कर रहा है। नये संगठन द्वारा हेड क्वार्टर स्तर पर बैठक की जाती है जो मात्र 45 मिनट में समाप्त हो जाती है। कोई मुद्दा नहीं…. कोई प्रस्ताव नहीं। आज रनिंग कर्मचारियों को निर्धारित घंटों तक डियूटी के बाद भी डियूटी करना पड़ रहा है, 72 घंटों से ज्यादा हेड क्वार्टर से बाहर रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। रनिंग कर्मचारियों के रनिंग भत्ते में एक जनवरी 2024 से 25 प्रतिशत के वृद्धि का मामले पर रेलवे बोर्ड स्तर पर सहमति बनी है लेकिन इससे संबंधित आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है इन सबके प्रतिरोध स्वरूप और रनिंग कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर 17 नवंबर को सभी लाबियों पर विरोध प्रदर्शन का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया। ट्रैक मेंटेनर्स द्वारा जबरन निर्धारित दूरी के अतिरिक्त पेट्रोलिंग करने के दबाव बनाया जा रहा है। स्थानीय आवासीय और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी मान्यता प्राप्त यूनियन का कोई प्रतिनिधि सामने नहीं आ रहा है। ग्यारह महीने बीत जाने पर भी चुनाव में किए गए वादों के समाधान हेतु कोई सक्रियता नहीं दिखाई जा रही है । जिससे रेलकर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ईसीआरकेयू के महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने सदन में कहा कि जोखिम भरा काम करने वाले सभी कर्मचारियों को रिस्क व हार्ड एलाउंस स्वीकृत कराने के लिए फेडरेशन प्रतिबद्ध है। अभी तक रेलकर्मियों का यू पी एस पर भरोसा नहीं जम रहा है। फेडरेशन द्वारा इस पर कुछ ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए नये पहल और रणनीति बनाई जानी चाहिए जिससे रेलकर्मियों को भविष्य के सुरक्षा की गारंटी मिल सके वेतन आयोग के समक्ष इन मुद्दों पर चर्चा करते हुए दबाव बनाए जाने का काम किया जाना चाहिए। नये यूनियन द्वारा ईसीआरकेयू के कार्यालयों को खाली करवाने का दबाव प्रशासन पर डाला जा रहा था लेकिन एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा द्वारा रेलवे बोर्ड स्तर से चिट्ठी जारी कराई गई जिससे ईसीआरकेयू के कार्यालयों को बचाया जा सका । इसके लिए एआईआरएफ नेतृत्व को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापन किया । उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी एआईआरएफ के दिशा निर्देशों का ईसीआरकेयू सक्रियता से पालन करता रहेगा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की तरफ से महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकारी अध्यक्ष सह वर्किंग कमिटी मेम्बर एस एस डी मिश्रा,अपर महामंत्री सह वर्किंग कमिटी मेम्बर मो ज़्याऊद्दीन, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह वर्किंग कमिटी मेम्बर मिथिलेश कुमार सहित जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा ने भाग लिया।

Previous Post

Sheetal Devi creats history:18 साल की शीतल देवी के नाम बड़ा कीर्तिमान… यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली पैरा आर्चर बनीं

Next Post

साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही हेतु आरक्षी सुनील कुमार रावत को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही हेतु आरक्षी सुनील कुमार रावत को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।
  • संगठन की मजबूती पर जोर, चोपन मंडल की मासिक बैठक संपन्न।
  • भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, चोपन बस स्टैंड पर चेयरमैन ने निःशुल्क प्याऊ का कराया शुभारंभ।
  • नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार।
  • जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।

    by Shantosh Mishra
    May 7, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित। सोनभद्र।अपना दल (एस) की जिला मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय...

    Recent News

    अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।

    May 7, 2026

    संगठन की मजबूती पर जोर, चोपन मंडल की मासिक बैठक संपन्न।

    May 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News