• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत मंत्री समाज कल्याण ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 6, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

मुख्यमंत्री जी के आगमन से सम्बन्धित सभी तैयारियां ससमय की जाये पूर्ण-मा0 मंत्री।

सोनभद्र। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत बैठक की गयी, बैठक में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, निदेशक जनजातीय विभाग शिव प्रसाद आनन्द, उप निदेशक जनजातीय विभाग सुश्री प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे ) रोहित यादव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मंत्री जी के समक्ष मुख्यमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की विस्तृत रूप-रेखा प्रस्तुत की। इस दौरान मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत जिन भी अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, वह ससमय उसे पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगें। बिरसा मुण्डा की जयन्ती 15 नवम्बर,2025 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को जनपद में भव्य और दिव्य तरीके से किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। इस अवसर पर निदेशक जनजातीय विभाग शिव प्रसाद आनन्द ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में सभी अदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को याद करने तथा आदिवासी क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक विकास के प्रयासों को पुनर्जीवित करने के लिए 15 नवम्बर (भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयन्ती) को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया है। इस वर्ष 15 नवम्बर, 2025 को भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 1 नवम्बर, 2025 से दिनांक 15 नवम्बर, 2025 तक की अवधि के दौरान केन्द्र और प्रत्येक राजय/केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा 5वें जनजातीय गौरव दिवस 2025 को स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, 1 से 15 नवम्बर,2025 तक आयोजित विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें, समस्त गतिविधियों के विडियों/फोटोग्राफ्स जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के पोर्टल https://adiprasaran.tribal.gov.in/JJGV/homenew.aspx पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए तथा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण शोसल मीडिया हैडल को टैग किया जाये। इसके साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाये कि 15 नवम्बर,.2025 को जनपद सोनभद्र में मुख्य मंत्री, उ०प्र० की गरिमामय उपस्थिति में जनजाति बाहुल्य जनपद सोनभद्र में एक वृहद जनजाति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सास्कृतिक प्रस्तुतियों हेतु जनजाति नृत्य, संगीत आदि का प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम स्थल पर किया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कलाकार, शिक्षा संस्थानों (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों) के छात्र-छात्राएं, आदिवासी उद्यमी, आदिवासी कारीगर व आदिवासी आबादी के साथ काम करने वाले गैर सरकारी संगठन, आदिवासी समुदायों के स्वयं सहायता समूह और वन धन विकास केंद्र के सदस्य, आदिवासी मामलों से जुड़े अन्य हितधारक और आम जनमानस प्रतिभाग कर सकें। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में भगवान बिरसा मुण्डा और अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की जाये, मित्र संगीत, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन कराया जाये, आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में इस अवधि के दौरान भोजन में कम से कम एक भोजन जनजातीय भोजन का हो, जिससे छात्रों को पाक बिरासत से परिचित कराया जा सकें। संस्थानों में पोषण वाटिकाओं को प्रोत्साहित किया जाये तथा वृक्षों का रोपण कि जाये, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के लिए सेल्फी प्वाइंट स्थापित किये जायेें।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Previous Post

सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लुटेरी दुल्हन गैंग पकड़ी गई, नकली शादी कर करती थी लूट।

Next Post

मुख्यमंत्री जी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अपरिहार्य स्थिति में अवकाश स्वीकृति के पश्चात ही छोड़े मुख्यालय-जिलाधिकारी।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मुख्यमंत्री जी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अपरिहार्य स्थिति में अवकाश स्वीकृति के पश्चात ही छोड़े मुख्यालय-जिलाधिकारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News