• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, October 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सदर विधायक व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने किया यातायात माह का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर निकाली गई जागरूकता रैली।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 1, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सदर विधायक व एसपी ने दी हरी झण्डी, रैली से दी सड़क सुरक्षा की सीख।

सोनभद्र। आज दिनांक 01 नवम्बर 2025 को यातायात माह नवम्बर 2025 का भव्य शुभारम्भ रामलीला मैदान, रॉबर्ट्सगंज से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भूपेश चौबे (सदर विधायक, रॉबर्ट्सगंज) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने मुख्य अतिथि भूपेश चौबे को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि
यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि यह हमारी संवेदनशीलता और अनुशासन का प्रतीक है। एक क्षण की लापरवाही किसी परिवार की ज़िंदगी बदल सकती है। अतः हर नागरिक को चाहिए कि सड़क पर स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे — तभी हमारा जनपद ‘सुरक्षित यातायात’ की मिसाल बनेगा।

*सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत नागरिकों को जागरूक करते हुए यह अपील की गई कि —*
वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करें।
तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
रॉन्ग साइड या ओवरटेकिंग से परहेज़ करें।
दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि भूपेश चौबे एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने हरी झण्डी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। यह रैली रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। रैली में विमला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन व बैनर लेकर नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। रैली में सदर विधायक, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, परिवहन अधिकारी, प्रभारी यातायात, सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण, स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

चोपन साइबर टीम द्वारा ₹50,331 की ठगी की राशि कराई गई वापस।

Next Post

पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ी भीड़।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ी भीड़।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच
  • UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल
  • चार यार की रिलीज डेट आउट, पूरव झा और दिव्येंदु भट्टाचार्य की नई सीरीज में मिलेगा सस्पेंस और क्राइम का डबल डोज
  • पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष
  • लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    by admin
    October 9, 2026
    0

    Last Updated:October 08, 2026, 23:24 ISTThe Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक...

    Recent News

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    October 9, 2026
    UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल

    UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल

    October 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News