ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने अवगत कराया है कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह अक्टूबर 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (गेहूं व चावल) निःशुल्क वितरण दिनांक 10.10.2025 से 25.10.2025 तक जारी रहेगा, अन्त्योदय कार्डधारक प्रति अन्त्योदय कार्ड 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेहूं व 21 किग्रा0 फोर्टिफाइड चावल) की दर से निःशुल्क, पात्र गृहस्थी कार्डधारक प्रति यूनिट 05 किग्रा0 खाद्यान्न (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा0 फोर्टिफाइड चावल) की दर से वितरण किया जायेगा, ऐसे कार्डधारक जिनका अंगूठा किसी कारण से बायोमेट्रिक नहीं हो पा रहा है वे मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 25.10.2025 को उपलब्ध रहेगी। ऐसे कार्डधारक जिनका अंगूठा रीड/बायोमेट्रिक नहीं हो पा रहा है, वे वितरण की अन्तिम तिथि पर ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन की सुविधा का लाभ उठाते हुए खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है। जनपद के कार्डधारको से यह भी अनुरोध है कि वर्तमान में जनपद में प्रचलित राशनकार्डो में सम्मिलित यूनिट/सदस्यों का ई-केवाईसी0 कराया जा रहा है। जिन कार्डधारको/सदस्यों का ई-केवाईसी होना अवशेष है। ऐसे कार्डधारक/सदस्य उचित दर दुकान पर उपस्थित होकर ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि खाद्यान्न से लाभान्वित हो सकें।
