• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, May 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कुड़वा में पानी को लेकर लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन, जिम्मेदार मौन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 8, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

विकास खंड कोन के कचनरवा, कुड़वा सहित फ्लोरोसिस गांवों में जलापूर्ति ठप ,हैंडपम्प ध्वस्त

विंध्य ज्योति संवाददाता राजन जायसवाल

कोन/ सोनभद्र – विकास खंड कोन अंतर्गत जल जीवन मिशन की योजना हर घर नल योजना धरातल पर धाराशायी हो गया है । भरोसे मंद सूत्रों के अनुसार कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं सका किन्तु कागजों पर पूर्ण दिखा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन दिए गए, लेकिन कई महीनों से नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा महीनें में एक दो दिन पानी 10 मिनट चलवाकर जिस क्षेत्र में पानी जाता है वहाँ का फोटो और लोगों को झूठी अश्वासन देकर फर्जी वीडियो संबंधित विभाग को भेजा जाता है जो लोगों के समझ से परे है। बतातें चलें कि कचनरवा, असनाबांध नरोईयादामर् , मधुरी , रोहिनवादामर , शिकारीखोली बड़ाप , बागेसोती , सिंगा, डुबवा , कुड़वा, धौरवादामर , सेमरवादामर , गोबरदाहा, डीलवाहा, शिवाखाड़ी , धीचोरवा, पीपरखाड़ , बिछमरवा , केवाल, समेत कई गांवों में हर घर नल योजना के तहत पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके क्रम में समाजसेवी गंगा प्रसाद यादव की अगुवाई में ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला पांडुचट्टान अंतर्गत डीलवाहा में जोरदार प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि हर घर नल योजना क्षेत्र में फ्लाप साबित हो रहा है यहाँ तक आज तक नल कनेक्शन तक नहीं है और यहाँ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के समय में हैंडपम्प लगा था जो मरम्मत के अभाव में ध्वस्त हो गया जिसके क्रम में पूर्व में स्थानीय लोगों के द्वारा सी एम हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी किन्तु संबंधित अधिकारियों द्वारा लीपा पोती कर दिया गया और वहीँ लोग नदी नाले का पानी पीने को मजबूर है। जिससे लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। जिसके क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी जोखन प्रसाद यादव व बिहारी प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि क्षेत्र में आज भी लोग लोग नदी नाले का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं जो कि ग्राम पंचायत कचनरवा का रोहिनवादामर व कुड़वा में फ्लोरोसिस की मात्रा अत्यधिक है और वहीं कचनरवा के बड़ाप, बागेसोती के सिंगा , कुड़वा के धौरवादामर्, शिवाखाडी , डीलवाहा र्सहित कई जगहों पर आज तक लोगों को नल कनेक्शन नहीं मिल सका। उन्होंने आगे कहा कि जहाँ कनेक्शन है वहाँ भी कई महीनों से पानी नहीं मिल रहा है जिससे लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। इसी तरह आगे उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में जगह जगह पानी टंकी का निर्माण हुआ था जो मात्र शो पीस बन कर रह गया और वहीं कई ग्राम पंचायतों में कई हैंडपंप मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हुए है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कार्यदायी संस्था द्वारा कागजों पर पूर्ण दिखा दिया गया है जो कि स्वत: ही जाँच का विषय है। सबसे बड़ा सवाल है कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की सबसे महत्त्वपूर्ण योजना स्वच्छ जल मिशन के तहत हर घर नल योजना के परियोजना के अधिकारियों द्वारा जनहित को देखते हुए बड़ी तेजी से कार्य किया गया किन्तु संबंधित कार्यदायी संस्था के उदासिनता के कारण लोगों तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है बल्कि उन्हें लॉली पॉप दिया जा रहा है और वह केवल कागजों में सिमट कर रह गया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से गंगा प्रसाद यादव , राजू गोंड, रामरूप गोंड, ज्वाहिर गोंड, लक्ष्मण गोंड, राजेंद्र, बलि आदि शामिल रहे। जिसके क्रम में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शुद्ध पेयजल व हैंडपम्प मरम्मत कराने की मांग की है।

Previous Post

चोपन रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति की बैठक हुई संपन्न कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

Next Post

काशी विद्यापीठ दीक्षांत समारोह में अनिकेत को मिला अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

काशी विद्यापीठ दीक्षांत समारोह में अनिकेत को मिला अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं विनेश फोगाट, कारण बताओ नोटिस का मजबूती से देंगी जवाब
  • वृषभ राशि वालों के रिश्ते में आज आ सकती है दरार! भूलकर भी ना करें यह काम, ज्योतिष ने बताया सबकुछ
  • थलापति विजय का वो कोस्टार, अब छोटे से होटल में करता है काम! एक्टर की बदहाली पर इमोशनल हुए फैंस
  • जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस।
  • आदिवासी बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण बना “गुरुकुल सेंटर” अभियान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं विनेश फोगाट, कारण बताओ नोटिस का मजबूती से देंगी जवाब

    रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं विनेश फोगाट, कारण बताओ नोटिस का मजबूती से देंगी जवाब

    by admin
    May 10, 2026
    0

    Last Updated:May 09, 2026, 23:11 ISTVinesh Phogat may move court against WFI: विनेश फोगाट फिलहाल दिल्ली में अपने वकीलों से...

    Recent News

    रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं विनेश फोगाट, कारण बताओ नोटिस का मजबूती से देंगी जवाब

    रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं विनेश फोगाट, कारण बताओ नोटिस का मजबूती से देंगी जवाब

    May 10, 2026
    वृषभ राशि वालों के रिश्ते में आज आ सकती है दरार! भूलकर भी ना करें यह काम, ज्योतिष ने बताया सबकुछ

    वृषभ राशि वालों के रिश्ते में आज आ सकती है दरार! भूलकर भी ना करें यह काम, ज्योतिष ने बताया सबकुछ

    May 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News