• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, March 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों को ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं लर्निंग लाइसेंस किया गया प्रदान।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 8, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में सोनभद्र पुलिस की सार्थक पहल।

पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने की दिशा में एक और प्रभावशाली कदम बढ़ाया गया है।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ० चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी – मिशन शक्ति) के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों हेतु ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज दिनांक 08.10.2025 को तेज सिंह मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, सोनभद्र में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में जनपद की महिला पुलिसकर्मियों को दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम सोनभद्र पुलिस की पहल पर परिवहन विभाग, सोनभद्र के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष, आत्मनिर्भर एवं “मिशन शक्ति” की वास्तविक भावना से जोड़ना था, जिससे वे आपात स्थितियों, अभियानों तथा कानून-व्यवस्था ड्यूटी में अधिक सशक्त भूमिका निभा सकें।

*प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा —*
वाहन संचालन की बारीकियाँ, सड़क सुरक्षा के नियम, यातायात संकेतों की जानकारी, प्राथमिक यांत्रिक ज्ञान एवं सुरक्षित ड्राइविंग तकनीक पर विशेष अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में कुल 30 महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 22 महिला कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लर्निंग लाइसेंस प्राप्त किया।

*️ क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ० चारू द्विवेदी ने कहा –*
“महिला पुलिसकर्मियों को वाहन संचालन में दक्ष बनाना केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम नहीं, बल्कि ‘सुरक्षा से स्वावलंबन’ के लक्ष्य को साकार करने का प्रयास है। अब हमारी महिला कर्मी किसी भी ऑपरेशनल ड्यूटी या अभियान में अधिक सशक्त भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।”

*️ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री राजेश्वर यादव ने कहा –*
“सोनभद्र पुलिस की यह पहल न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि मिशन शक्ति अभियान को ज़मीनी स्तर पर नई दिशा प्रदान करने वाली मिसाल है।”

* कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य-*
✅ महिला पुलिसकर्मियों को तकनीकी दक्षता एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ना।
✅ “महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन” की भावना को मूर्त रूप देना।
✅ पुलिस बल में महिलाओं की सक्रिय, सक्षम एवं आत्मविश्वासी भागीदारी को प्रोत्साहन देना।

Previous Post

रामपुर बरकोनिया पुलिस ने 1 पशु तस्कर को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 अवैध तमंचा 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस व 14 राशि गोवंश को किया बरामद।

Next Post

चोपन रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति की बैठक हुई संपन्न कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

चोपन रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति की बैठक हुई संपन्न कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • इंडियन ओपन खिताब से एक जीत दूर अनाहत, पुरुषों के फाइनल में दो भारतीयों के बीच टक्कर
  • गेहूं कटाई के बाद मूंग-उर्द से खेत में कमाएं अतिरिक्त मुनाफा | Mau News
  • करिश्मा कपूर के साथ ‘कोल्ड वॉर’ पर रवीना टंडन का बेबाक बयान- ‘अपनी दुनिया में खुश हूं’
  • सोनभद्र में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव का 23 मार्च से होगा आगाज।
  • जनार्दन प्रसाद सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजानंद, उपाध्यक्ष व हनुमान सिंह महामंत्री।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    इंडियन ओपन खिताब से एक जीत दूर अनाहत, पुरुषों के फाइनल में दो भारतीयों के बीच टक्कर

    इंडियन ओपन खिताब से एक जीत दूर अनाहत, पुरुषों के फाइनल में दो भारतीयों के बीच टक्कर

    by admin
    March 22, 2026
    0

    Last Updated:March 22, 2026, 17:09 ISTAnahat Singh vs Hana Moataz indian open final: भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह...

    Recent News

    इंडियन ओपन खिताब से एक जीत दूर अनाहत, पुरुषों के फाइनल में दो भारतीयों के बीच टक्कर

    इंडियन ओपन खिताब से एक जीत दूर अनाहत, पुरुषों के फाइनल में दो भारतीयों के बीच टक्कर

    March 22, 2026
    गेहूं कटाई के बाद मूंग-उर्द से खेत में कमाएं अतिरिक्त मुनाफा | Mau News

    गेहूं कटाई के बाद मूंग-उर्द से खेत में कमाएं अतिरिक्त मुनाफा | Mau News

    March 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News