
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। आज दिनांक 05.10.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के आदेश के अनुक्रम में पुलिस लाइन, सोनभद्र में “ब्रेथ एनालाइजर द्वारा चालान करने की प्रक्रिया” के संबंध में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जनपद के समस्त थानों से आए पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दौरान उन्हें ब्रेथ एनालाइजर उपकरण के उपयोग, प्रक्रिया एवं चालान की विधि के संबंध में प्रभारी यातायात श्री विनोद कुमार यादव द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना है।
