• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, May 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार- डॉ ज्योति।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 23, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

बीजपुर (सोनभद्र) डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिन्दनगर में आज “स्वास्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान” के तहत विद्यालय की छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई । धन्वंतरी चिकित्सालय से पधारी बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्योति एवं सिस्टर प्रभा को विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात डॉक्टर ज्योति ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि एक नारी का स्वास्थ्य हीं पूरे परिवार की शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” लेकर आया है। इस अभियान का उद्देश्य हर बहन, हर बेटी और हर मां तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा नारी को स्वस्थ बनाकर परिवार और समाज को सशक्त बनाना है। माताओं, बहनों एवं बेटियों को राष्ट्र की शक्ति का आधार बनाने की दिशा में केंद्र सरकार का यह पहल अत्यंत प्रशंसनीय एवं अनूठा है। डॉ ज्योति ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए बताया कि सभी को पौष्टिक आहार अर्थात जरूरी मिनरल्स के साथ आईरन रिच डाइट लेना चाहिए। जंक फूड से दूर रहें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। हाथों को साफ रखें और नियमित रूप से स्नान करें। पीरियड के दौरान जरूरी सामान हमेशा साथ रखें तथा समय-समय पर पैड बदलते रहें। इस दौरान हमेशा एक्टिव रहें और अपनी परेशानी को अपने अभिभावकों से अवश्य शेयर करें। जरूरत महसूस होने पर डॉक्टर से परामर्श लें। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा आरती यादव, दसवीं कक्षा की छात्रा शैलजा यादव, कृति मिश्रा, चारू, प्रीति आदि ने स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रश्न पूछकर कार्यक्रम को सफल बनाया। धन्वंतरि चिकित्सालय की महाप्रबंधक मनीषा कुलश्रेष्ठ ने बताया कि छात्राओं को समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां पुनः दी जाएंगी। इस कार्यक्रम में धन्वंतरी चिकित्सालय से पधारे रोहित तिवारी, संजय जायसवाल, शिक्षक अरूण कुमार सिंह, मनीष विश्वकर्मा, शिक्षिका पुष्पा पाण्डेय, समता सिंह, रंजना सिंह, शगुफ्ता शबनम, सोनी कुमारी, ज्योत्स्ना यादव, अनामिका त्रिपाठी, स्मृति सिंह, माधुरी यादव आदि ने भाग लिया। प्राचार्य श्री राजकुमार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए धन्वंतरी चिकित्सालय की महाप्रबंधक मनीषा कुलश्रेष्ठ के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए एनटीपीसी प्रबंधन के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया।

Previous Post

विभिन्न थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा चौपालों एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरुक।

Next Post

बीजपुर थानाध्यक्ष द्वारा छात्र-छात्राओं को सफलता व आत्मरक्षा के लिए किया मार्गदर्शन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

बीजपुर थानाध्यक्ष द्वारा छात्र-छात्राओं को सफलता व आत्मरक्षा के लिए किया मार्गदर्शन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अनपरा पुलिस द्वारा मंदिर में चोरी करने वाले 02 वांछित अभियुक्त चोरी के सामान व नगदी के साथ किया गया गिरफ्तार।
  • डीएवी के प्रसिद्ध श्रीवास्तव ने जिले में लहराया परचम।
  • राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, सुलह-समझौते से वाद निस्तारण।
  • अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर
  • सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अनपरा पुलिस द्वारा मंदिर में चोरी करने वाले 02 वांछित अभियुक्त चोरी के सामान व नगदी के साथ किया गया गिरफ्तार।

    by Shantosh Mishra
    May 9, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम...

    Recent News

    अनपरा पुलिस द्वारा मंदिर में चोरी करने वाले 02 वांछित अभियुक्त चोरी के सामान व नगदी के साथ किया गया गिरफ्तार।

    May 9, 2026

    डीएवी के प्रसिद्ध श्रीवास्तव ने जिले में लहराया परचम।

    May 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News