
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। आज एनटीपीसी द्वारा प्रायोजित संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र द्वारा राजा बलदेव दास बिरला इंटर कॉलेज सलखन वं लोकनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज बघनारी में जागरूकता शिविर लगाकर नशे के खिलाफ जागरूक किया एवं उससे निजात पाने के उपाय बताएं । जागरूकता शिविर में सर्वप्रथम संकल्प नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक राजीव पांडे ने विस्तार से अपने संस्था की सेवाएं एवं उसके द्वारा किए जा रहे निशुल्क व्यवस्थाओं के बारे में बताया संस्था की काउंसलर विभा मैम ने भी शराब और अन्य नशा से पीड़ित मरीज के जीवन में सुधार एवं उससे बचाव के उपाय बताएं संस्था के राजेश अग्रहरी ने भी अपने नशा मुक्ति केंद्र के सेवाओं के बारे में बताते हुए कहा कि संकल्प नशा मुक्ति केंद्र पूरी तरह से सोनभद्र को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहा है साथ ही सामान्य बीमारियों के लिए ओपीडी की भी निशुल्क व्यवस्था है जिससे नियमित रूप से भारी संख्या में क्षेत्रवासी लाभ उठा रहे हैं जागरूकता गोष्ठी में प्रधानाचार्य आर डी सिंह सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ला, आनंद सर इत्यादि उपस्थित रहे ।वही लोकनाथ इंटर कॉलेज में भी प्रधानाचार्य सतीश कुमार पांडे, उप प्रधानाचार्य संतोष साहनी इत्यादि अध्यापकों ने भी संकल्प टीम का धन्यवाद दिया और आगे भी इसी तरह से नशे के खिलाफ जागरूकता गोष्ठी लगाने का आग्रह किया ।
