
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। दिनांक-17.09.2025 को डॉ0 चारु द्विवेदी क्षेत्राधिकारी लाईन/यातायात द्वारा आर.टी.सी. के क्लासरूम, मेस तथा बैरक का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान क्लासरूम की साफ-सफाई, प्रशिक्षण सामग्री की उपलब्धता तथा प्रशिक्षण के स्तर की समीक्षा की गई। मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण की जांच की गई। बैरक में रहने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल एवं शौचालय की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। क्षेत्राधिकारी द्वारा संतोषजनक व्यवस्थाओं पर संबंधित स्टाफ की सराहना की गई तथा जिन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता पाई गई, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं अनुशासित तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करना रहा।

