
राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, 2 लाख आबादी को नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं
विंध्य ज्योति संवाददाता राजन जायसवाल
कोन सोनभद्र।रामगढ़ कोन के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण कन्नौजिया के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने अपने मोबाइल नंबर के साथ हस्ताक्षर किए।अस्पताल में चार डॉक्टर, एक महिला डॉक्टर, एक्स-रे मशीन और जांच सुविधाओं की मांग की जा रही है। आनन्द पटेल ने बताया कि जिस तरह 6 महीने के संकल्प से तेलगुड़वा से कोन तक की सड़क मंजूर हुई, उसी तरह इस अभियान से स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी।क्षेत्र की करीब 2 लाख की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। यहां पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं और महिला डॉक्टर की भी कमी है। मरीजों को इलाज के लिए 70 किलोमीटर दूर रॉबर्ट्सगंज जाना पड़ता है। ट्रस्ट ने 10 महीने का संकल्प लिया है कि जब तक अस्पताल में पूरी सुविधाएं नहीं मिलतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महताब आलम, प्रदेश सचिव विकास कुमार गौड़, जिलाध्यक्ष शिब्बू शेख और पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कन्नौजिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
