• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 12, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोनांचल के हर आदिवासी का घर होगा पक्का, मिलेगी बिजली: संजीव गोड़।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 14, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

-कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में आदिवासियों को फीता बांधकर संगठित होने का मंत्री जी ने दिया संदेश।

-अपने हक के लिए आदिवासियों को सड़क पर उतरना होगा:रोशनलाल।

-आदिवासी एकजुट हो तो फुट डालो की राजनीति होगी खत्म: छोटेलाल।

-भारतीय संविधान को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी: अविनाश।

सोनभद्र। कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में रविवार को आयोजित आदिवासी समागम और करमा पूजन समारोह का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड ने किया। साथ ही जो आदिवासी समाज आपस में बंटा हुआ है उसके लिए मंत्री जी और सोनांचल संघर्षवाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट ने फीता बांधकर संगठित होने का संदेश दिया। इसके साथ ही मंत्री संजीव गोंड, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रोशन लाल यादव ने भगवान विरसा मुंडा, तिलका मांझी, रानी दुर्गावती और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि भगवान विरसा मुंडा अमर रहें के नारे के साथ उन्होंने आदिवासियों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को लेकर आपने देखा होगा कि कैसे भगवान विरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, तिलका मांझी ने अपने समाज की जल, जंगल, जमीन बचाया था। उसी तरह से आदिवासियों को संगठित होना पड़ेगा, हमारे समाज के बच्चे अभी तक अनपढ़ रह गए हैं जिन्हें किसी भी तरह शिक्षित करना होगा। केंद्र सरकार ने 2006 में वनाधिकारी क़ानून बनाया है, लेकिन अभी तक यह अधिकार पूर्ण रूप से नहीं मिला, सरकार से आग्रह करके आदिवासियों को पट्टा देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी जी से हमने कहा कि सोनांचल के हर आदिवासी का घर पक्का हो और उन्हें बिजली मिले। आदिवासी समागम और करमा पूजन समारोह को आयोजन कर रहे शंकर गोड़ व चन्द्र देव चेरो के आमंत्रण पर पहुंचे सोनाँचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव  ने उद्घाटन भाषण में बोलते हुए कहा कि सोनांचल में आज सोनांचल का आदिवासी दर्दनाक व्यथा के दौर से गुजर रहा है, सरकार ने उनके हक अधिकारों को न देकर उनकी दुर्दशा की जिम्मेदार बन बैठी है। सोनाँचल के आदिवासियों की पुश्तैनी जल, जंगल, जमीन से वनविभाग उजाड़ने पर आमादा है। एक भी आदिवासी युवक को सोनांचल की निजी कंपनियों ने नौकरी नहीं दिया, आज उनके पास अपनी जल, जंगल, जमीन के अलावा कोई भी रोजगार नहीं है। सोनाँचल के आदिवासियों की संस्कृति, पहचान और अस्मिता मिटाने पर बाहरी शोषणवादी ताकतें आमादा हैं जिन पर सरकार की कोई लगाम नहीं लगाई जा रही है। सोनाँचल में चरम सीमा पर उत्पादित खनिज संपदा का बेखौफ दोहन किया जा रहा है शिकायतें सुनने वाला कोई भी नहीं है। भ्रष्टाचार अपने चरम पर है नीचे से ऊपरी स्तर तक काम कराने के लिए सुविधा शुल्क दिए बिना कोई भी काम नहीं हो रहा है। आदिवासी गांवों में जहां जहां सर्वे कराने के लिए अनुरोध किया गया वो आज तक शुरू नहीं किया गया।
रोशन लाल यादव ने सोनाँचल के आदिवासी नौजवानों का आह्वान किया कि बिना संगठित हुए ऐसे ही बाहरी लोग आपका हक अधिकार छिनता जाएगा, लामबंद होकर अपने हक अधिकारों के लिए सड़क पर हर हाल में उतरना पड़ेगा। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा जो आदिवासी 25 साल से अपने जल,जंगल, जमीन पर काबिज है उसे कोई नहीं हटा पाएगा। आदिवासियों को शिक्षित होना पड़ेगा, आदिवासी जब आपस में मिलकर रहेगा तो फूट डालो कि राज नीति ख़त्म हो जाएगी। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि आदिवासियों एक जुट हो जाओ, क्योंकि भारत के संविधान को बचाना है। कहा कि जब मैं विधायक था तब किसी अधिकारी कर्मचारी की हिम्मत नहीं थी कि उत्पीड़न कर सके। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा लोग आज परेशान हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया। उक्त मौके पर अमरेश चंद्र यादव, मुकेश यादव, विजय शंकर जायसवाल, अजय सिंह चेरो पंकज चेरो, त्रिपुरारी आदि मौजूद रहे।

Previous Post

स्वस्थ, निपुण व सुरक्षित श्रमिक ही विकास का आधार।

Next Post

दिनकर भूषण चंद की धार सरहद की निगहबान है हिंदी।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

दिनकर भूषण चंद की धार सरहद की निगहबान है हिंदी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम
  • नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल
  • मां दुद्धईया देवी धाम में दुर्गा पूजा और पर्दे पर रामलीला का भव्य शुभारंभ ।।
  • ‘दृश्यम’ की तरह, इस फ्रेंचाइजी का भी रहा बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला | पहला पार्ट हिट, दूसरा ब्लॉकबस्टर, तीसरा सुपरहिट
  • पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सब्जी मंडी का पंडाल ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    by admin
    October 12, 2026
    0

    Last Updated:October 09, 2026, 20:10 ISTPro Wrestling league starts on 9th January 2027: प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन अगले...

    Recent News

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    October 12, 2026
    नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल

    नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल

    October 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News