• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, August 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोनभद्र की कवयित्री डॉ. रचना तिवारी हुईं गीत शिरोमणि सम्‍मान से सम्मानित।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 12, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-सर्वभाषा ट्रस्‍ट ने स्‍थापना दिवस पर किया सम्‍मानित।

सोनभद्र। पिछले दिनों हिंदी और अन्‍य भारतीय भाषाओं के श्रेष्‍ठ प्रकाशक ‘सर्व भाषा ट्रस्‍ट’ ने हिंदी भाषा, साहित्‍य एवं संस्‍कृति एवं गीत काव्‍य के प्रचार-प्रसार, उन्‍नयन एवं संवर्धन के लिए हिंदी की जानी मानी कवयित्री एवं गीतकार डॉ. रचना तिवारी को गीत शिरोमणि सम्‍मान से अलंकृत किया गया। डॉ. रचना तिवारी को यह सम्‍मान ट्रस्‍ट के स्‍थापना दिवस पर आयोजित एक विशिष्‍ट समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्‍मान हिंदी के प्रतिष्‍ठित कवि-आलोचक डॉ. ओम निश्‍चल, डॉ. राहुल एवं डॉ. वेदमित्र शुक्‍ल के सान्‍निध्‍य में सर्वभाषा ट्रस्‍ट के सचिव केशव मोहन पाण्‍डेय ने भेंट किया। शाल से स्‍वागत के साथ उन्‍हें सम्‍मान प्रशस्‍तिफलक भेंट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कवियों निशा भास्‍कर, सरिता शौकील, ओम निश्‍चल, डॉ. वेदमित्र शुक्‍ल व केशव पाण्‍डेय ने अपनी रचनाओं का पाठ भी किया । डॉ. रचना तिवारी के गीतों की भावमयी प्रस्‍तुति को विशेष सराहना मिली। ज्ञातव्‍य है कि डॉ. रचना तिवारी पिछले तीन दशकों से हिंदी कविता, गीत, ग़ज़ल एवं अन्‍य छंदोबद्ध विधाओं के लिए समर्पित हैं, तथा पिछले कई सालों से सोनभद्र में गीत लेखनी संस्‍था का संचालन कर रही हैं। विभिन्‍न काव्‍य विधाओं में डॉ. रचना तिवारी के कई संग्रह : ‘चली हूँ गीतों को गुनगुनाने, सपना खरीदो बाबूजी, निवाला क्‍यों नहीं मिलता, प्‍यास पानी से बड़ी है, ज़िंदा ख़त, झील में उतरी नाव, मेरे गीत तुम्‍हीं से जनमे व कुछ प्रेम मिलने के लिए नहीं होते’ प्रकाशित हो चुके हैं। इस अवसर पर ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष कथाकार अशोक लव ने एक संदेश के जरिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं जिसमें उन्‍हें हिंदी के परंपरागत काव्‍यसौष्‍ठव का सक्षम रचनाकार बताया। सम्‍मान समारोह के अध्‍यक्ष डॉ. ओम निश्‍चल ने डॉ. रचना तिवारी के काव्‍य संसार में गीत के अप्रतिम अवदान की सराहना की तथा बताया कि वे गीत को अनेक राष्‍ट्रीय-अंतर्राष्‍ट्रीय मंचों तक ले गई हैं तथा इसे काव्‍य-प्रेमियों के मध्‍य लोकप्रिय बनाने में उनकी महती भूमिका है तथा अब तक वे अनेक सम्‍मानों– साहित्‍य गौरव सम्‍मान- 2010, काका हाथरसी सम्‍मान-2010, रूपनारायण त्रिपाठी सम्‍मान-2009, प्रखर सम्‍मान, झाँसी रानी सम्‍मान, महादेवी वर्मा सम्‍मान-2009, मुंशी प्रेमचंद सम्‍मान एवं हाल ही में आदित्‍य संस्‍कृति विशिष्‍ट सम्‍मान-2025 से विभूषित हो चुकी हैं।
आलोचक डॉ. राहुल ने रचना तिवारी की कविताओं में बिम्‍बों की अप्रतिम उपस्‍थिति को उनकी रचनाशीलता की ताकत बताया। हिंदी के लेखक सानेटकार डॉ. वेद मित्र शुक्‍ल ने डॉ. रचना तिवारी के काव्‍य-संसार में मौजूद तरलता सहजता और अचूक संप्रेषणीयता की सराहना की। अपने लेखकीय वक्‍तव्‍य में डॉ. रचना तिवारी ने सम्‍मान स्‍वीकार करते हुए ट्रस्‍ट की दीर्घजीविता की कामना की तथा कहा कि वे सोनभद्र में रह कर माँ भारती की इसी तरह सेवा करती रहेंगी। ट्रस्‍ट के सचिव केशव मोहन पाण्‍डेय ने ट्रस्‍ट के बहुभाषी प्रकाशनों एवं कार्यकलापों की चर्चा की तथा यह सम्‍मान ग्रहण करने के लिए डॉ. रचना तिवारी के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।

Previous Post

धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर योग आयुर्वेद मैराथन एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन: रमेश सिंह।

Next Post

सामुदायिक भवन निर्माण हेतु स्थान किया गया चिन्हित।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सामुदायिक भवन निर्माण हेतु स्थान किया गया चिन्हित।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP Board Exam Date Sheet 2027: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कब से? यहां देखें पूरा टाइम टेबल, Career Hindi News
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट।
  • शिवपुरी के सिद्धि विनायक कॉलेज में 6 फीट का कोबरा, चंदन गोयरा निगलने के बाद सुरक्षित रेस्क्यू, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • बीजपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, तिरंगों के सैलाब में निकली भव्य यात्रा ।।
  • ‘एक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से क्या होगा?’ MP के Gen Alpha प्रदर्शन पर बोले CJP के अभिजीत दिपके, Ncr Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP Board Exam Date Sheet 2027: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कब से? यहां देखें पूरा टाइम टेबल, Career Hindi News

    MP Board Exam Date Sheet 2027: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कब से? यहां देखें पूरा टाइम टेबल, Career Hindi News

    by admin
    August 13, 2026
    0

    शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर...

    Recent News

    MP Board Exam Date Sheet 2027: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कब से? यहां देखें पूरा टाइम टेबल, Career Hindi News

    MP Board Exam Date Sheet 2027: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कब से? यहां देखें पूरा टाइम टेबल, Career Hindi News

    August 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट।

    August 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News