• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जिला मुख्यालय की खराब हो चुकी सड़क को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 6, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

खराब सड़क को लेकर सड़क पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।

सोनभद्र। में जर्जर सड़कों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर सरकार और जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने की कोशिश की। आरोप है सोनभद्र नगर मुख्यालय कि प्रमुख मार्ग के सड़क कि जब यह स्थिति है तो अन्य सड़कें कैसी होगी। कहा कि सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, लेकिन सरकार अरबों रुपये खर्च करने का दावा कर रही है। लोगों का कहना है कि खराब सड़कों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान हैं। सोनभद्र की सड़कों का हाल बेहाल है जगह-जगह गड्ढे हैं और सफर करना लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। इन्हीं समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बताया गया कि चंडी तिराहे से लेकर पूरे ओवर ब्रिज के नीचे सड़क पैदल चलने योग भी नहीं बची हैं जहां बारिश के दिनों में यहां किसी नदी नाले की स्थिति बन जाती है। जबकि इसी मार्ग से कलेक्ट्रेट जान हो या पुलिस लाइन चाहे जीवन बचाने के लिए जिला अस्पताल और जीवन सुधारने के लिए बच्चों को विद्यालय । इसके अतिरिक्त दूर दराज से आने – जाने वाले जनपद के अन्य लोग न्यायालय हो या अन्य जरूरी कार्य सबके लिए यह सड़क मुसीबत और दुर्घटना को दावत दे रही बावजूद इसकी किसी जन प्रतिनिधि को कोई चिंता नहीं है। बस पद पर आसीन होकर अपने हित का कार्य करने में सब लगे हैं। विरोध का नेतृत्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जर्जर सड़कों के नाम पर अरबों रुपये का बंदरबांट कर रही है। लेकिन हकीकत ये है कि बच्चे स्कूल जाते समय आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। प्रमोद यादव ने हाल ही की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि अजय भारती नाम का युवक अपनी मां को अस्पताल ले जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल गड्ढे में फिसल गई और वह घायल हो गया। लेकिन इस पर न तो विधायक बोले और न ही जिला प्रशासन या ब्लॉक प्रमुख। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में हर जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं और जनप्रतिनिधियों को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। वहीं सुरेश अग्रहरि और मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि सोनभद्र के कई मार्ग ऐसे हैं जिन पर चलना बेहद मुश्किल है। इस दौरान दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Previous Post

विकास समिति द्वारा ग्राम पंचाय  सलखान में शिक्षक दिवस” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

Next Post

चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि कुल 30,000/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि कुल 30,000/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।
  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    by Shantosh Mishra
    March 19, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में आयोजित 9 दिवसीय सप्त चंडी...

    Recent News

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    March 19, 2026
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News