
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अन्तर्गत ळमदकमत मदेपजप्रंजपवद और कन्या जन्मोत्सव का हुआ आयोजन।
सोनभद्र। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन सोनभद्र, पीसीपीएनडीटी अधिनियम के संबंध में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र में’जन जागरूकता कार्यक्रम का और बेबी किट वितरण का ’ आयोजन डॉ दीप्ति सिंह की अध्यक्षता में किया गया ,कार्यक्रम में डॉ दीप्ति सिंह द्वारा बताया गया कि बेटा एवं बेटी में कोई भी भेद नहीं करना चाहिए बेटियों को स्वस्थ पोषण एवं उचित वातावरण देना चाहिए। इसी क्रम में नीतू यति द्वारा आशा एवं आंगनबाड़ियों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रति जागरूक किया गया उनके द्वारा बताया गया कि भ्रूण की लिंग जांच करना अपराध है, इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और देश में घटते लिंग अनुपात को सुधारना है इस अधिनियम से जन्म से पहले किसी भी प्रकार के अल्ट्रासाउंड द्वारा भ्रूण के लिंग का पता लगाने पर जुर्माना लगता है। इसी क्रम में जेंडर सीमा द्ववेदी के द्वारा महिलाओं से संबंधित योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, जननी सुरक्षा योजना ,महिला हेल्प लाइन नंबर, कन्या सुमंगला योजना, मातृत्व बंदना योजना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई व लाभार्थियों को संबंधित योजना में आवेदन हेतु लगने वाले प्रपत्रों की जानकारी महिलाओं को दी गई इस मौके पर दीपिका सिंह, साधना मिश्रा, प्रियंका, सजीरा स्टाफ नर्स उपस्थित रही ।

