• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

India wins 63 Medals in World Transplant Games: भारत के ट्रांसप्लांट मरीज बने एथलीट्स, वर्ल्ड गेम्स में 63 मेडल जीतकर रचा इतिहास

admin by admin
September 3, 2025
in खेल
0 0
0
India wins 63 Medals in World Transplant Games: भारत के ट्रांसप्लांट मरीज बने एथलीट्स, वर्ल्ड गेम्स में 63 मेडल जीतकर रचा इतिहास


Last Updated:September 03, 2025, 17:18 IST

World Transplant Games 2025: भारत ने जर्मनी के ड्रेसडेन में आयोजित वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में इतिहास रच दिया है. भारतीय एथलीटों ने यह साबित करते हुए कि ट्रांसप्लांट के बाद जीवन न केवल संभव है बल्कि पॉवरफुल भ…और पढ़ें

भारत के ट्रांसप्लांट मरीज बने एथलीट्स, वर्ल्ड गेम्स में जीते 63 मेडलभारत ने वर्ल्ड ट्रासंप्लांट गेम्स में जीते 63 मेडल.
नई दिल्ली. भारत ने जर्मनी में आयोजित 2025 वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में 63 मेडल जीतकर इतिहास कायम किया है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अंग प्राप्त करने या डोनेट करने वाले थे. इससे यह साबित होता है कि ट्रांसप्लांट के बाद जीवन न केवल संभव है बल्कि पॉवरफुल भी है.इनेमें 16 गोल्ड, 22 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे.जो अलग अलग खेलों में जीते गए. ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने वर्ल्ड गेम्स में इतने मेडल जीते हैं. इससे पहले भारत ने 2023 में 53 मेडल जीते थे.

चंडीगढ़ के पशु चिकित्सक जसकरण सिंह ने कुल पांच मेडल जीते. जसकरण ने कुछ साल पहले अपनी बीमार पत्नी को किडनी दान की थी. सिंह ने चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता, जिससे उन्हें गेम्स के ‘आउटस्टैंडिंग डोनर एथलीट’ का खिताब मिला. ऑर्गन इंडिया की ओर से आयोजित समारोह में जसकरण सिंह ने कहा,’यह एक मिथक है कि जो लोग अंग दान करते हैं या रिसिव करते हैं वे सामान्य जीवन नहीं जी सकते. मैंने कभी महसूस नहीं किया कि मेरे पास केवल एक किडनी है. खेलों के माध्यम से हम जागरुकता फैलाना चाहते हैं और दिखाना चाहते हैं कि विकलांग लोगों को समाज में किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह शामिल किया जाना चाहिए.’

2012 में अपनी मां से किडनी ट्रांसप्लांट करवाने वाले राजस्थान के रामदेव सिंह ने भारत के मेडल की संख्या में चार मेडल जोड़े. जिसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज शामिल थे. जो ट्रैक और फील्ड 30-39 कैटेगरी में जीते. बेंगलुरु के आनंद परिवार ने 13 मेडल्स जीतकर इतिहास रच दिया.

2021 में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मैदान में वापसी करने वाले पूर्व सेना के शॉट पुटर सत्यवान पंघाल ने दो गोल्ड और एक सिल्वर जीता. 13 वर्षीय ईशान अनेकर, जिन्होंने अल्पोर्ट सिंड्रोम को मात दी और 2021 में ट्रांसप्लांट प्राप्त किया. ईशान ने तैराकी में दो गोल्ड और एक सिल्वर जीता.

वर्ल्ड गेम्स में 51 देशों के 1,600 एथलीटों ने 17 खेलों में प्रतिस्पर्धा की. इस टीम को बनाने में ऑर्गन इंडिया का अहम योगदान रहा है. जिसने इन एथलीटों को मैदान में उतारा. ऑर्गन इंडिया की ओर से कहा गया कि मेडल का महत्व खेल से कहीं अधिक है. ‘ये जीत केवल खेल उपलब्धियां नहीं हैं बल्कि शक्तिशाली सामाजिक बयान भी हैं. प्रत्येक मेडल अंग दान के आसपास की कलंक को चुनौती देता है और दुनिया को दिखाता है कि ट्रांसप्लांट के बाद का जीवन संभावनाओं, ताकत और खुशियों से भरा है’

स्पेशल ओलंपिक्स संगठन की चेयरपर्सन और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मल्लिका नड्डा ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि वह ट्रांसप्लांट खेलों को राष्ट्रीय खेल महासंघ के तहत लाने के लिए प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा,’हम खेल मंत्री से मिलने की कोशिश कर सकते हैं और चर्चा कर सकते हैं कि इसे महासंघ का हिस्सा कैसे बनाया जा सकता है क्योंकि यह स्पेशल ओलंपिक्स के समान है.’

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 03, 2025, 17:18 IST

homesports

भारत के ट्रांसप्लांट मरीज बने एथलीट्स, वर्ल्ड गेम्स में जीते 63 मेडल



Source link

Previous Post

COP शुल्क के नाम पर प्रदेश के अधिवक्ताओं का शोषण बंद –राकेश शरण मिश्र।

Next Post

ब्रह्मनगर में नवीन योग कक्षा का हुआ शुभारंभ।

admin

admin

Next Post

ब्रह्मनगर में नवीन योग कक्षा का हुआ शुभारंभ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News