• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, August 27, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

दिल्ली में 7 सितंबर से यूटीटी टेबल टेनिस टूर्नामेंट, दीया-साथियान शामिल

admin by admin
September 2, 2025
in खेल
0 0
0
दिल्ली में 7 सितंबर से यूटीटी टेबल टेनिस टूर्नामेंट, दीया-साथियान शामिल


नई दिल्ली: मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन दीया चितले और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जी साथियान और हरमीत देसाई सहित कई शीर्ष भारतीय खिलाड़ी सात सितंबर से शुरू हो रहे यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे.

राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अभी तक विभिन्न आयु वर्गों के 2958 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है. दिल्ली राज्य टेबल टेनिस संघ (डीएसटीटीए) 2008 के बाद पहली बार किसी राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, हालांकि भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने हरियाणा के सहयोग से 2012 में राष्ट्रीय राजधानी में एक टूर्नामेंट का आयोजन किया था.

यह टूर्नामेंट सात से 14 सितंबर तक त्यागराज स्टेडियम में खेला जाएगा. खिलाड़ी सीनियर, अंडर-19, अंडर-17, अंडर-15, अंडर-13 और अंडर-11 श्रेणियों सहित 12 स्पर्धाओं में भाग लेंगे.

पुरुष वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में कई पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन जैसे साथियान, हरमीत, एंथनी अमलराज और सौम्यजीत घोष शामिल हैं. घोष 2012 में लंदन ओलंपिक में भाग लेने के बाद व्यक्तिगत कारणों से राष्ट्रीय टीम की तरफ से नहीं खेल पाए थे.

महिला वर्ग में चितले को खिताब की प्रबल दावेदार माना जा रहा है, जिसमें उन्हें अनुभवी मौमा दास, मधुरिका पाटकर, रीथ रिश्या और दिव्या देशपांडे से कड़ी चुनौती मिलेगी. दिल्ली की तरफ से खेलने वाली भारत की स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में व्यस्त हैं.

डीएसटीटीए के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा, ‘अभी तक 2958 आवेदन मिले हैं जिससे इस बात का पता चलता है कि इस टूर्नामेंट में लोगों की कितनी दिलचस्पी है. मुझे याद नहीं कि पिछली बार किसी राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता के लिए इतने आवेदन कब आए थे. हम इस प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’

आयोजन समिति में राष्ट्रीय कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता संदीप गुप्ता भी शामिल हैं. गुप्ता ने कहा, ‘इतने सारे राष्ट्रीय चैंपियन इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. यह दिल्ली के युवा खिलाड़ियों के लिए उनसे सीखने का शानदार मौका है.’



Source link

Previous Post

कई रोगों की काल है ये कांटेदार सब्जी, पेट की चर्बी पिघलाने में असरदार; जानें चमत्कारी फायदे – Uttar Pradesh News

Next Post

तीन साल के बच्ची साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त अनुप पटेल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

admin

admin

Next Post

तीन साल के बच्ची साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त अनुप पटेल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के सामने चट्टान बन खड़ी हुई MP सरकार, नहीं दी केस चलाने की अनुमति, Madhya-pradesh Hindi News
  • रीवा में 40 साल पुराना रास्ता 2 साल से बंद, ग्रामीणों की गुहार पर विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में 7.90 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, 50 हजार की बाइक जब्त, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक बनने के बाद ग्वालियर पहुंचे आशीष अग्रवाल, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • नरसिंहपुर में 6 महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप, पर्ची कटने के बाद भी गरीब परिवार परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के सामने चट्टान बन खड़ी हुई MP सरकार, नहीं दी केस चलाने की अनुमति, Madhya-pradesh Hindi News

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के सामने चट्टान बन खड़ी हुई MP सरकार, नहीं दी केस चलाने की अनुमति, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 27, 2026
    0

    कैबिनेट का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर फिर से सुनवाई करने वाला...

    Recent News

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के सामने चट्टान बन खड़ी हुई MP सरकार, नहीं दी केस चलाने की अनुमति, Madhya-pradesh Hindi News

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री के सामने चट्टान बन खड़ी हुई MP सरकार, नहीं दी केस चलाने की अनुमति, Madhya-pradesh Hindi News

    August 27, 2026
    रीवा में 40 साल पुराना रास्ता 2 साल से बंद, ग्रामीणों की गुहार पर विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    रीवा में 40 साल पुराना रास्ता 2 साल से बंद, ग्रामीणों की गुहार पर विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 26, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News