• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, August 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

चोपन में गड्ढों में तब्दील सड़क, लोगों की बढ़ी मुश्किलें।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 22, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन कार्यालय से सटी और हाइडिल कॉलोनी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल हालात में है। रेलवे अंडरपास पुलिया से शुरू होकर यह मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। महज़ कुछ मीटर की दूरी पर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सामने ही सड़क की यह दुर्दशा नगर निकाय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। यह मार्ग कांसीराम शहरी आवास सहित दो वार्डों को जोड़ता है और हजारों की आबादी इसी रास्ते से गुजरती है। जर्जर सड़क पर बने गड्ढे जहां सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क के दावों की पोल खोल रहे हैं, वहीं बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों के लिए यह रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे बड़ा संकट बन चुके हैं। सबसे अहम बात यह है कि इसी मार्ग से होकर 33/11 केवी पावर सब-स्टेशन और चोपन गांव की ओर भी रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। पूरे नगर और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग बिजली संबंधी कार्यों के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में टूटी-फूटी सड़क का खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ता है।

हाइडिल कॉलोनी निवासी अमन मौर्य का कहना है कि इस क्षेत्र में कांसीराम शहरी आवास के अलावा दो वार्डों के सभासदों के भी आवास हैं। बावजूद इसके नगर पंचायत की उदासीनता के चलते आज तक सड़क और नाली की कोई समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी। बरसात के दिनों में जलजमाव से समस्या और गंभीर हो जाती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर में विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कई जगह सजावटी काम और अपेक्षाकृत काम जरूरी योजनाएँ चल रही हैं, लेकिन जिन बुनियादी जरूरतों का हल निकाला जाना चाहिए, उन्हें नज़र अंदाज़ किया जा रहा है। सवाल यह भी है कि लगातार तीसरी पंचवर्षीय में जनता ने एक ही परिवार के हाथ में नगर पंचायत की बागडोर सौंपी है ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि जनप्रतिनिधि इन समस्याओं से अनजान कैसे हैं।

नगर में विकास के नाम पर काम तो हो रहे हैं, लेकिन जिन मुद्दों पर प्राथमिकता होनी चाहिए थी, वही अब जनता के लिए मुसीबत बन गए हैं। टूटी सड़कों और नालियों की कुव्यवस्था से परेशान लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो विकास केवल कागजों और बोर्डों तक ही सीमित रह जाएगा।

Previous Post

दोषी महेंद्र कुमार को सुनाई गयी 10 वर्ष की कैद।

Next Post

रवि सिंह ने थाईलैंड में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

रवि सिंह ने थाईलैंड में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • जेन G की भाषा में रमे मोदी, हैंडलूम कपड़े में GRWM Video बनाने कहा, मतलब पता है?, National Hindi News
  • मेरी बेटी चाहेगी तो मैं…समधी के कारनामों पर MLAविधायक ज्ञान तिवारी का छलका दर्द, बेटी संग आए फेसबुक लाइव, Uttar-pradesh Hindi News
  • बारिश-रोमांस-सदाबहार धुन…1992 का क्लासिक गाना, आज भी हर आशिक की पहली पसंद
  • MP में हर हफ्ते मनाया जाएगा ‘नो-मीटिंग्स डे’, CM ने बताया इस दिन क्या करेंगे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP में कांवड़ियों को बेरहमी से पीटा,सरिए और हथौड़ों से भी हमला; 20 के खिलाफ केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    जेन G की भाषा में रमे मोदी, हैंडलूम कपड़े में GRWM Video बनाने कहा, मतलब पता है?, National Hindi News

    जेन G की भाषा में रमे मोदी, हैंडलूम कपड़े में GRWM Video बनाने कहा, मतलब पता है?, National Hindi News

    by admin
    August 8, 2026
    0

    GRWM Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेन जी यानी नई पीढ़ी के बच्चों की भाषा में रमते जा रहे हैं। हाल...

    Recent News

    जेन G की भाषा में रमे मोदी, हैंडलूम कपड़े में GRWM Video बनाने कहा, मतलब पता है?, National Hindi News

    जेन G की भाषा में रमे मोदी, हैंडलूम कपड़े में GRWM Video बनाने कहा, मतलब पता है?, National Hindi News

    August 8, 2026
    मेरी बेटी चाहेगी तो मैं…समधी के कारनामों पर MLAविधायक ज्ञान तिवारी का छलका दर्द, बेटी संग आए फेसबुक लाइव, Uttar-pradesh Hindi News

    मेरी बेटी चाहेगी तो मैं…समधी के कारनामों पर MLAविधायक ज्ञान तिवारी का छलका दर्द, बेटी संग आए फेसबुक लाइव, Uttar-pradesh Hindi News

    August 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News