
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.08.2025 को थाना अनपरा पुलिस ने बैंकट मोड़ रेनूसागर के पास से अभियुक्त लालबाबू पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी बिना रोड परासी थाना अनपरा सोनभद्र के कब्जे से 01 किग्रा 500 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं० 133/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0-31/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अनपरा, सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0-66/2022 धारा 411, 414 भादवि थाना अनपरा, सोनभद्र ।
3. मु0अ0सं0-86/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अनपरा, सोनभद्र ।
4. मु0अ0सं0- 92/2023 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना अनपरा, सोनभद्र ।
5. मु0अ0सं0- 93/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अनपरा, सोनभद्र ।
6. मु0अ0सं0 102/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना अनपरा, सोनभद्र ।
7. मु0अ0सं0-108/2024 धारा 379, 411 भादवि थाना अनपरा, सोनभद्र ।
8. मु0अ0सं0- 195/2019 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अनपरा, सोनभद्र ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा, सोनभद्र।
2.का0 संजय कुमार पाल चौकी रेनूसागर थाना अनपरा, सोनभद्र।
3.का0 पवन कुमार सरोज चौकी रेनूसागर थाना अनपरा, सोनभद्र।

