
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। दिनांक 07.08.2025 को थाना पिपरी की पुलिस टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, पिपरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालक/बालिकाओं व उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों की विभिन्न प्रकार की घटनाओं जैसे – ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, एटीएम क्लोनिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी/पर्सनल जानकारी किसी से साझा न करें, और साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करें। पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर सुरक्षा के प्रति सजग हो सकें।

