
कोन संवाददाता। राजन जायसवाल
कोन सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांचीकला के टोला नरहटी निवासी कमलेश कुमार चौधरी के 7 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी बुधवार की सांय लगभग 6:00 बजे अपने घर के सामने खेल रही थी उसी दौरान एक जहरीले जन्तु ने काट लिया जिससे छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगा, परिजनों ने बताया कि आराम मिलने पर सो गई, जो सोई रह गई, वृहस्पतिवार की सुबह जब प्रिया नहीं जगी तो घर में कोहराम मच गया। वृहस्पतिवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा प्राथमिक विद्यालय तेनुइयादामर में कक्षा 1 की छात्रा थी।
