• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

चेकिंग विभाग में अपग्रेडेशन और सी टी ए एरियर का निपटारा जल्द – मो ज़्याऊद्दीन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 25, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

ईसीआरकेयू ने क्रु लाबी का नियंत्रण बदलने के विरोध में मंडल प्रशासन को लिखित प्रतिवेदन दिया।

चोपन सोनभद्र। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ( ईसीआरकेयू ) हवाई वायदे नहीं करती है बल्कि रेलकर्मियों के वास्तविक समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने और समाधान के लिए जमीनी संघर्ष करने पर विश्वास करती है। उक्त बातें ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ की वर्किंग कमिटी के मेम्बर मो ज़्याऊद्दीन ने कहीं। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड के आदेश संख्या – 155/2022 के तहत धनबाद मंडल में चेकिंग शाखा के सुपरवाइजर्स के अपग्रेडेशन का मामला विभागीय कार्यवाई की कमी के कारण अब तक लागू नहीं किया जा सका है जिससे बड़ी संख्या में चेकिंग के कर्मचारियों को वित्तीय लाभ नहीं मिल पाया है। इसके अतिरिक्त उन्हें उनके सी टी ए के एरियर का भी भुगतान लंबित है ।  यह एरियर मंहगाई भत्ता 50% से अधिक हो जाने पर सभी अन्य सभी भत्तों में 25% वृद्धि कर दिए जाने के रेलवे बोर्ड के आदेश  51/2024 के तहत होनी है। इसे वर्तमान में लागू कर दिया गया लेकिन जनवरी 2024 से मई 2024 के सी टी ए में हुई वृद्धि का अंतर का एरियर अभी तक लंबित है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर गुरूवार को धनबाद वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार से मिलकर चर्चा की तथा उन्हें लिखित प्रतिवेदन सौंपा। अशोक कुमार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन दोनों मामलों को हल कर दिया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए ईसीआरकेयू चोपन वन के शाखा सचिव ऊमेश कुमार सिंह ने बताया कि  मो ज़्याऊद्दीन ने  मंडल प्रशासन द्वारा धनबाद मंडल में अवस्थित क्रु लॉबियों का नियंत्रण टी आर एस ( परिचालन ) से हटा कर यातायात विभाग को सौंपने के निर्णय पर चिंता जताई।उन्होंने कहा कि  वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के माध्यम से इस मामले से उपजे विभिन्न पहलुओं को रखा है तथा पूरे विश्लेषण के साथ पत्र दिया गया है। इस पत्र में प्रशासन के इस निर्णय पर पुनर्विचार करने, सक्षम फोरम से कार्य प्रकृति के बदलाव की सहमति एवं अनुमति लेने और नये तरीके से प्रशिक्षण देने की मांग के साथ अनुरोध किया गया है कि वैकल्पिक उपयुक्त व्यवस्था होने तक क्रु लॉबी नियंत्रण के विभागीय बदलाव को लंबित रखा जाए।
ईसीआरकेयू चोपन वन के सक्रिय सदस्यों में से ईसीआरकेयू शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, धीरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार चौरसिया, कपिल कुमार, ज्वाला प्रसाद, राजेश कुमार पाण्डेय, एच आर मिश्रा, सुरेन्द्र सुमन, रंजीत,रोमी गिरि, सूरज, विजय, जितेन्द्र कुमार, क्रान्ति कुमार, सुजीत कुमार, सी पी गुप्त आदि ने ईसीआरकेयू द्वारा रेलकर्मियों के सवालों को मंडल प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।

Previous Post

धर्मशाला पर बड़ी घटना को न्योता दे रहा लगा टेंपरेरी ट्रांसफार्मर – आशु।

Next Post

ओबरा पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में कबाड़ व्यवसायी सहित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

ओबरा पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में कबाड़ व्यवसायी सहित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।
  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    by Shantosh Mishra
    March 19, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में आयोजित 9 दिवसीय सप्त चंडी...

    Recent News

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    March 19, 2026
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News