
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। के जुगैल थाना अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह और आपसी विवाद इस आत्मघाती कदम की वजह बना। युवक की कुछ ही महीने पहले लव मैरिज हुई थी।लेकिन शादी के बाद सब कुछ बदल गया। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये मामला जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमिया टोला सेरहवा का है। सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान रघुनंदन अग्रहरी पुत्र कल्लू अग्रहरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रघुनंदन की एक युवती से सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह किया। लेकिन शादी के बाद पति-पत्नी के बीच आपसी खटपट शुरू हो गई। इन्हीं घरेलू तनावों के बीच युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, वहीं परिवार में मातम पसरा है और गांव में शोक की लहर है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि घर में मामूली विवाद हुआ था मेरे और पति के बीच जिसके बाद वह झंडुबाम को खाने लगे तो बीच बचाव किया गया फिर वह कमरे में जाकर फंदा लगा के झूल गई जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। वहीं इस मामले को सीओ हर्ष पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जुगैल थाना पर यह सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सभा सामिया निवासी रघुनंदन अग्रहरि उम्र तकरीबन 22 वर्ष ने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या कर ली कहा कि कुछ माह पूर्व ही मृतक व्यक्ति का हुआ था प्रेम विवाह परिजनों से मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

