
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना करमा पुलिस द्वारा दिनांक 20.07.2025 को समय लगभग 18.45 बजे मुखबिर की सूचना पर बैडाड तिराहा, ग्राम बैडाड के पास अनूप पुत्र शिवप्रसाद चौहान (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम जोगिनी, थाना करमा जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 किलोग्राम 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0-108/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 21.07.2025 को मा0 न्याया0 रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अनूप पुत्र शिवप्रसाद चौहान (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम जोगिनी, थाना करमा जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01. उ0नि0 श्रीराम यादव, थाना करमा जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 कृपाशंकर राम, थाना करमा जनपद सोनभद्र।
03. का0 शैलेन्द्र प्रकाश, थाना करमा जनपद सोनभद्र।
04. का0 आशीष यादव, थाना करमा जनपद सोनभद्र
।