• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, May 4, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित- जिलाधिकारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 19, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल के कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 9 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, श्रम विभाग द्वारा 6 श्रमिक का पंजीयन, 1 पंजीकृत श्रमिक का नवीनीकरण किया गया।

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन जुलाई, 2025 महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सरल भाव से सुनते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। जो शिकायत मौके पर जाकर निस्तारण करने योग्य थी, ऐसे प्रकरणों में टीम गठित कर, क्षेत्र में टीम भेजकर शिकायतकर्ताओं के शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, इसके पश्चात न्यायोचित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। ओबरा सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये कैम्प का निरीक्षण किया गया, उन्होंने निर्देशित किया कि कैम्प में अधिक से अधिक लाभार्थी लाभ उठायें, इसके लिए सम्बन्धित विभाग प्रचार-प्रसार भी करना सुनिश्चित करेंगें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर लगाये गये कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 9 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 05 लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र, 02 लाभार्थी को दिव्यांग पेंशन आवेदन के लिए प्रपत्रों की जानकारी दी गयी तथा श्रम विभाग द्वारा
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुुमार सिंह, तहसीलदार आदि ने 65 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 06 मामले निस्तारित हुए, बाकी 59 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

2- तहसील राबर्ट्सगंज में तहसीलदार अमित कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, तहसीलदान ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार, सी0ओ0 सदर व नायब तहसीलदार ने 99 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 18 मामलें निस्तारित किये और 5 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 05 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 23 मामले निस्तारित हुए, बाकी 76 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

3- तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल, तहसीलदार घोरावल विदित तिवारी, सी0ओ0 घोरावल आदि ने 87 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 2 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये, इस प्रकार कुल 10 प्रकरण का निस्तारण किया गया, बाकी 77 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

4-तहसील दुद्धी में मुख्य विकस अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता आदि ने 67 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 64 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Previous Post

रायपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

Next Post

मलैया नदी कि०मी० 300 (चैनेज 299.200) पर बना सेतु पर गुजरने वाले भारी वाहनों को किया जाता है प्रतिबंधित-जिलाधिकारी।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मलैया नदी कि०मी० 300 (चैनेज 299.200) पर बना सेतु पर गुजरने वाले भारी वाहनों को किया जाता है प्रतिबंधित-जिलाधिकारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नहीं बदला जाएगा रेसलिंग टूर्नामेंट का वेन्यू, विनेश फोगाट के विस्फोटक दावे के 4 घंटे बाद आया डब्ल्यूएफआई का जवाब
  • यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, कई जिलों के बदले DM, इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह बनाए गए जालौन के संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • आलिया भट्ट का वो गाना, अपने प्यार को निहारती जा रही थीं परमसुंदरी, श्रेया घोषाल के सुरों से बना सुपरहिट
  • दुध्दी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की उठाई मांग।
  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नहीं बदला जाएगा रेसलिंग टूर्नामेंट का वेन्यू, विनेश फोगाट के विस्फोटक दावे के 4 घंटे बाद आया डब्ल्यूएफआई का जवाब

    नहीं बदला जाएगा रेसलिंग टूर्नामेंट का वेन्यू, विनेश फोगाट के विस्फोटक दावे के 4 घंटे बाद आया डब्ल्यूएफआई का जवाब

    by admin
    May 4, 2026
    0

    Last Updated:May 03, 2026, 19:30 ISTWFI President Sanjay Singh Guarantees Vinesh Phogats Safety: गोंडा में होने वाले नेशनल कुश्ती टूर्नामेंट...

    Recent News

    नहीं बदला जाएगा रेसलिंग टूर्नामेंट का वेन्यू, विनेश फोगाट के विस्फोटक दावे के 4 घंटे बाद आया डब्ल्यूएफआई का जवाब

    नहीं बदला जाएगा रेसलिंग टूर्नामेंट का वेन्यू, विनेश फोगाट के विस्फोटक दावे के 4 घंटे बाद आया डब्ल्यूएफआई का जवाब

    May 4, 2026
    यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, कई जिलों के बदले DM, इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह बनाए गए जालौन के संयुक्त मजिस्ट्रेट

    यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, कई जिलों के बदले DM, इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह बनाए गए जालौन के संयुक्त मजिस्ट्रेट

    May 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News