
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला पीआरडी जवान का शव।पूरे गांव में सनसनी। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गांव में पीआरडी के एक जवान का शव आज सुबह पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय रघुवर प्रसाद के रूप में हुई है, जो बिजपुर थाना क्षेत्र में पीआरडी जवान के तौर पर तैनात थे। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीआरडी के जवान ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की यह बात किसी को नहीं मालूम। पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, और न ही परिवार वालों को इस बात की भनक थी कि रघुवर प्रसाद किसी तनाव में थे। गांव के लोग भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं । एक अनुशासित और शांत स्वभाव के जवान ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया। उत्तर प्रदेश के आखिरी छोर पर बसा आदिवासी बाहुल्य जिला सोनभद्र और यहां से आई एक चौंका देने वाली खबर। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता मिला पीआरडी जवान का शव। मृतक की पहचान 52 वर्षीय रघुवर प्रसाद के रूप में हुई है, जो बिजपुर थाना क्षेत्र में पीआरडी में तैनात थे। हर रोज की तरह वे देर शाम घर से निकले, लेकिन सुबह उनका शव फंदे से झूलता मिला इस हृदयविदारक दृश्य को जिसने भी देखा, उसकी आंखें भर आईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर किसी के मन में सवाल ये है कि एक जिम्मेदार सुरक्षा कर्मी, जिसने सालों तक देश और समाज की सेवा की, वो अचानक ऐसा कदम क्यों उठाएगा।या फिर ये महज आत्महत्या नहीं, किसी साजिश का अंजाम तो नहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और न ही मृतक के व्यवहार में हाल के दिनों में कोई असामान्यता दिखी थी। पुलिस इस घटना को पूरी तरह संदिग्ध मान रही है और हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।

