• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, March 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गोली मारकर हत्या करने वाले तीन अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 24, 2025
in सोनभद्र
0 0
0
गोली मारकर हत्या करने वाले तीन अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

कब्जे से एक देशी तमंचा व फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक पल्सर मोटर साइकिल बरामद।

सोनभद्र। दिनांक 17/18.06.2025 की रात्रि समय करीब 12.33 बजे थाना शाहगंज पर कॉलर अनिल यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी ग्राम मरांची थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष द्वारा सूचना दी गयी कि उसके पिता अमरनाथ यादव पुत्र बुडूक यादव उम्र करीब 55 वर्ष जो चारपाई पर बाहर सोये थे कि तीन व्यक्ति 01. मंगला गुप्ता पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम मराची/उमरी खुर्द थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र 02. ओमजी पाठक पुत्र शिवशंकर पाठक निवासीगण ग्राम उसरी थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र व  03. मोटरसाइकिल चालक नाम पता अज्ञात द्वारा अमरनाथ यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना स्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारी गण द्वारा फील्ड यूनिट के साथ किया गया, थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-73/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर, मृतक के शव का पोस्टमार्टम नियमानुसार करायी गई। घटना उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय नेतृत्व में 03 टीमें बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में एसओजी व थाना शाहगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 24.06.2025 को समय 05.45 बजे थाना क्षेत्र शाहगंज अन्तर्गत प्रा0 विद्यालय उमरी के पास से उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण 01. ओमजी पाठक पुत्र शिवशंकर पाठक निवासी उसरी खुर्द थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष 02. मंगला गुप्ता पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम मराची/उमरी खुर्द थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष 03. अन्तलाल गुप्ता पुत्र गुड्डू गुप्ता निवासी ग्राम उमरी खुर्द थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद देशी तमंचा व फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद पल्सर मोटर साइकिल बरामद किया गया तथा उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम का बढोतरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त मंगला प्रसाद गुप्ता से पूछताछ करने पर बताया कि अमर नाथ यादव को मैंनें गोली मारी थी, क्योकि अमरनाथ यादव ने वर्ष 2023 में मेरे घर में घुसकर मेरे माता व पिता को बहुत मारे-पीटे थे, जिससे मेरे पिताजी का हाथ टुट गया था तथा अमर नाथ यादव का परिवार मुझे व मेरे परिवार को इतना मजबूर कर दिये कि हम लोग अपनी पैतृक जमीन व मकान बेचकर लालगंज मीरजापुर में मकान बनाकर रहने लगें और हम लोग सूरत में नौकरी करने लगे। इसी बात से क्षुब्ध होकर मैंने अमरनाथ यादव को मारने का प्लान बनाया, जिसको मैं अपने दोस्त ओमजी पाठक व अन्तलाल उपरोक्त को बताया तो यह लोग दोस्ती के नाम पर राजी हो गये, और दिनांक 17.06.2025 को मैं व अन्तलाल अपनी इसी मो0सा0 संख्या UP64BB1719 से ओमजी पाठक के घर गये, उसके बाद हम तीनों लोग इसी मोटर साइकिल पर बैठकर ग्राम मराची अमरनाथ के घर के पास पहुँचे, जहाँ पर पहले से जानकारी किये थे, कि अमरनाथ यादव उपरोक्त अपने घर के बाहर ही सोता है। मो0सा0 को खजूर के पेड़ के पास ख़ड़ी कर मैं व ओमजी पाठक उसके घर तंमचा के साथ पहुँचे, अन्तलाल मोटर साइकिल के पास खड़ा होकर देख रेख कर रहा था। मेरे और ओंम जी पाठक के पास तमंचा था मैने अपने तमंचे से ही अमरनाथ जो कि अपने दरवाजे पर मच्छरदानी के अंदर सो रहा था के सिर में गोली मार दिया तब तक उसके घर वाले जाग गये तो ओम जी पाठक भी अपने तमंचे से फायर करके तमंचा वहीं पर फेंककर मोटर साइकिल के पास भागकर आये जहां पर मोटर साइकिल लिए अन्तलाल खड़ा था उसी मोटर साइकिल से हम लोग ओंम जी पाठक को उसके घर के पास छोड़कर मैं और अंतलाल मीरजापुर भाग गये । तब से इधर-उधर छिप छिपाकर रह रहे हैं । वकील साहब ने आज कोर्ट हाजिर कराने के लिए कहा था कि हम लोग मुख्य सड़क को छोड़कर इस रास्ते कोर्ट के लिए ही जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया है ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण-*

01. ओमजी पाठक पुत्र शिवशंकर पाठक निवासी उसरी खुर्द थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष।

02. मंगला गुप्ता पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम मराची/उमरी खुर्द थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष।

03. अन्तलाल गुप्ता पुत्र गुड्डू गुप्ता निवासी ग्राम उमरी खुर्द थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*

01. एक अदद देशी तमंचा व फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर ।

02. एक अदद पल्सर मोटर साइकिल संख्या UP64BB1719।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, एसओजी/स्वाट टीम, जनपद सोनभद्र ।

2. थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र ।

3. उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा चौकी कस्बा शाहंज थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।

4. हे0का0 सतीश सिंह, का0 सत्यम पाण्डेय, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत कुमार, एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र ।

5. हे0का0 संतोष कुमार यादव, हे0का0 सुबाष चन्द यादव, का0 मनोज कुमार, का0चालक मनोज कुमार थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र

।

Previous Post

एएसपी मुख्यालय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में मंगलवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण।

Next Post

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क में व्यापारी बन्धुओं बैंक मित्रों के साथ की गयी मीटिंग।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क में व्यापारी बन्धुओं बैंक मित्रों के साथ की गयी मीटिंग।

अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क में व्यापारी बन्धुओं बैंक मित्रों के साथ की गयी मीटिंग।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
  • अधिवक्ता सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या दुःखद– राकेश शरण मिश्र।
  • कोटा की बेटी ने खेल में लहराया परचम, स्पोर्ट्स कोटे से मिली सरकारी नौकरी, संघर्ष से पाया मुकाम
  • Best Bajra Varieties for Summer | Farming Ideas for farmers | बाजरा की खेती से मुनाफा | बाजरे की उन्नत किस्में |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    by Shantosh Mishra
    March 18, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। अवगत कराना है कि थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत रॉबर्ट्सगंज– पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों...

    Recent News

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    March 18, 2026

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News