ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र एवं थाना स्थानीय के साइबर टीम के द्वारा आवेदक कुनाल सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी 52/90 देईपुर, वाराणसी उ0प्र0 द्वारा UPI से पैसा भेजते समय गलती से किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिया गया। जिसके बाद NCRP पोर्टल पर पंजीकृत शिकायत के सम्बन्ध में आवश्यक साक्ष्य संकलित कर सम्बन्धित बेनिफिशरी खाताधारक से सम्पर्क कर आवश्यक कार्यवाही करते हुये गलत ट्रांसफर हुये 10000/- रुपये धनराशि को आवेदक उपरोक्त को सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी / कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
*बरामद करने वाले पुलिस टीम-*
1.प्र0नि0 सदानन्द राय, साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र।
2.क0आप0 विकास मौर्या साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र।
3.का0 जीतेन्द्र कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र।