
विंध्य /ज्योति संवाददाता राजन जायसवाल
कोन।सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के निगाई निवासी फुलमती 40 वर्ष पत्नी राजेश चेरो कि आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। ग्राम प्रधान से मिली जानकारी के अनुसार फुलवंती निगाई बाजार से समान लेकर मंगेशर बाबा मंदिर के पास अपने घर जा रही थी कि लगभग 4 बजे तेज़ गरज के साथ बरसात होने लगी बरसात से बचने के लिए फुलमती पेड़ के नीचे छिप गई। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से फुलवंती की मौके पर मौत हो गई। मृतिका के 3 छोटे-छोटे बचे है। परिजनों ने बताया की इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है प्रशासन भी मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

