
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना ओबरा पुलिस के सीसीटीएनएस कार्यालय द्वारा CEIR Portal के माध्यम से एक अदद एंड्रायड मोबाइल फोन की बरामदगी की गयी तथा सम्बन्धित मोबाइल स्वामी कुलदीप साहनी पुत्र विजय कुमार साहनी निवासी शीतला मन्दिर चूड़ी गली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 24.05.2025 को सुपुर्द किया गया । मोबाइल पाने के बाद मोबाइल स्वामी द्वारा प्रसन्न होकर थाना ओबरा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
*मोबाइल बरामद करने वाले अधि0/कर्म0गण का नाम-*
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
2.उ0नि0 राजेश दूबे थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
3.का0आप0 राहुल यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
4.का0 प्रदीप कुमार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

