• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, July 4, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पीएमश्री पल्हारी नगवां में शुरू हुआ त्रैसाप्ताहिक समर कैंप।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 21, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

-समर कैंप से आत्मविश्वास और क्षमता की भावना विकसित होती है: डॉ बृजेश महादेव।

सोनभद्र। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उद्देश्यों को दृष्टिगत रखते हुये परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों (कक्षा 6-8) के बच्चों के समग्र विकास हेतु 21 मई से 10 जून, 2025 तक ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया जा रहा है। उसी क्रम में मुकुल आनंद पांडेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के संरक्षण एवं धनंजय कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगवां के निर्देशन में पूर्व की भांति पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र में समर कैंप का उद्घाटन जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक एवं डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवां द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह के अनुसार नगवां के 49 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों से समर कैंप संचालित कराने को आदेशित किया है। ब्लाक स्काउट मास्टर डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि इस समर कैंप के माध्यम से बच्चे रूचि के अनुरूप रचनात्मकता विकसित कर सकेंगे। अपने अंदर आत्मविश्वास एवम् जीवन कौशल का विकास कर सकेंगे। शिक्षक-विद्यार्थी आत्मीय सम्बन्ध तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ा सकेंगे । उनमें सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित हो सकेगी। खेलकूद, कला, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा। इससे आत्मविश्वास और क्षमता की भावना विकसित करने में मदद मिलती है। तीन सप्ताह तक चलने वाले समर कैंप में बतौर प्रशिक्षक शिव शंकर एवं उर्मिला देवी ने भी बच्चों को अधिकतम सीखाने का आश्वासन दिया। बता दें कि प्रथम सप्ताह में योग व फिटनेस, हमारी सांस्कृतिक विरासत, समाज में मेरा योगदान, डिजिटल कौशल और स्मार्ट कक्षा गतिविधियाँ, द्वितीय सप्ताह में पर्यावरण व बागवानी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति, कक्षा में रचनात्मक गतिविधियाँ, विज्ञान व स्टीम और तृतीय सप्ताह में राष्ट्रीय एकता: विविधता में एकता, जल व ऊर्जा संरक्षण, संगीत, रंगमंच और नाटक, भाषा गणित कार्यशालायें और विविध गतिविधियां सिखेंगे। जनपद स्तर और ब्लॉक स्तर की टीम भ्रमण पर रहेगी। समर कैंप के प्रथम दिन उपस्थित विद्यालय परिवार ने बच्चों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया और आशीर्वचन प्रदान किया।

Previous Post

क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा किया गया अर्दली रूम आईजीआरएस विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश।

Next Post

डायरिया के प्रकोप से 15 बीमार, एक की मौत, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आईं सामने।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

डायरिया के प्रकोप से 15 बीमार, एक की मौत, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आईं सामने।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • हिंडालको रेनुसागर में पांच दिवसीय प्राकृतिक, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ।
  • संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई।
  • अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मांची एवं थाना रामपुर बरकोनिया का आकस्मिक निरीक्षण।
  • शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 01 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
  • मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    हिंडालको रेनुसागर में पांच दिवसीय प्राकृतिक, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ।

    by Shantosh Mishra
    July 4, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। एक्यूप्रेशर बेहतर जीवनशैली अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं-जगदीश पात्रा। अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड...

    Recent News

    हिंडालको रेनुसागर में पांच दिवसीय प्राकृतिक, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ।

    July 4, 2026

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई।

    July 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News