• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, May 1, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आबाडी (मिनी गोवा) को प्लास्टिक मुक्त करने के साथ सभी पर्यटन स्थलों को किया जाएगा प्लास्टिक मुक्त– सीडीओ जागृति अवस्थी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 8, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

आबाडी में चलाए गए अभियान में 200 किलो प्लास्टिक कचरा किया गया इकट्ठा।

सोनभद्र। जनपद में चल रहे प्लास्टिक मुक्त सोनभद्र अभियान के तहत भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाने वाले जनपद सोनभद्र के प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा। जिससे सोनभद्र में पर्यटकों का साफ और स्वच्छ स्थल उपलब्ध कराया जा सके। जिसके तहत आज जागृति अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र ने अपने टीम के साथ इसकी शुरुआत पहाड़ों के बीच पर्यटन स्थल आबाडी जिसको मिनी गोवा भी कहा जाता है वहीं से प्लास्टिक मुक्त कर इसकी शुरुआत किया गया। जागृति अवस्थी के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र को प्लास्टिक और कचरा मुक्त करने के लिए चार भागों में बांटा गया।  एक भाग की जिम्मेदारी इन्होंने स्वयं पकड़ी तथा दूसरे भाग में जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, तीसरे भाग में डीसी मनरेगा रविंद्र वीर एवं चौथा भाग में जिला पंचायत अधिकारी नमिता शरण को दिया।
चारों टीमों में गांव के सभी लोग, कर्मचारी तथा स्कूल के बच्चों को भी बाटा गया।  टीम ने पूरे पिकनिक स्पॉट में फैले हुए प्लास्टिक एवं कूड़े को बिन कर इकट्ठा किया। लगभग 200 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों एवं ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्यटन स्थल प्रकृति के द्वारा दिया गया एक सुंदर तोहफा है पर्यटकों को साफ और सुन्दर स्थल उपलब्ध रहना चाहिए लेकिन यहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं एवं लोग प्लास्टिक छोड़कर कर स्थल को गंदा कर देते हैं।  सभी सार्वजनिक जगह और पर्यटन स्थलों को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। जो भी पर्यटक यहां आए उनकी भी जिम्मेदारी है कि वह अपने प्लास्टिक और कूड़े को उचित स्थान कूड़ेदान में रखें। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों से भी आह्वान किया कि अपने कार्यस्थल के जनपद को साफ रखे और लोगों को जागरूक करें जिससे कि हमारा जनपद सफाई के साथ ही प्लास्टिक मुक्त हो सके।  उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के जो भी सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थल हैं उन सबको चरणबद्ध तरीके से साफ कर प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा तथा ग्राम पंचायत में निर्मित आरआरसी से उनके कूड़े एवं प्लास्टिक को जोड़ा जाएगा जिससे कि वहां का कूड़ा एवं प्लास्टिक आरआरसी के माध्यम से उसका निस्तारण किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि अभी शुरुआत है बहुत से ग्राम पंचायतें भी अपने ग्राम पंचायत को साफ कर रही हैं तथा लोगों को जागरुक भी कर रही है कि लोग कूड़ा एवं प्लास्टिक यहां वहां ना फेंके। जनपद में चल रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान अभियान एक अनूठा अभियान है। आज सोशल मीडिया भी लोगों को जागरूक करने एवं हमारे किए गए कार्य और संदेश को लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। जनपद में चल रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान को सोशल मीडिया के द्वारा लोगों तक पहुंचाने एवं प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए बोरी को प्रमोट किए जाने पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रतीक्षा जायसवाल एवं विजय कुमार को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। जनपद के सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का आह्वान किया गया कि जनपद में जो प्लास्टिक के विरुद्ध चल रहा है और अपने पर्यटन स्थलों को साफ रखने के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे कि लोग जागरुक हो सके इस अभियान के तहत लोग अपने घर पर एक बोरी लगाए और प्रयोग किया हुआ प्लास्टिक बाहर फेंकने के बजाय उसे बोरी में रखें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पर्यटन स्थल आबाडी के इस सफाई अभियान के लिए वहां के ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो, दो सफाई कर्मी एवं सचिव को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा सभी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान का भी आह्वान किया कि अपने ग्राम पंचायत में इस तरह का अभियान शुरू करें। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर, डीपीआरओ नमिता शरण,  खंड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल, डीसी स्वच्छ भारत मिशन अनिल केशरी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत काशी राम ठाकुर, चोपन के पंचायत सचिव दीपक पांडे, शिवकुमार कुशवाहा, अभिषेक सिंह, अरुण सिंह, एडीओ दुद्धी आशुतोष श्रीवास्तव, एडीओ घोरावल रामचरण प्रसाद, सहित समस्त कर्मचारी एवं ग्रामीण जन और प्राथमिक स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

Previous Post

चोपन पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।

Next Post

पुलिस अधीक्षक, द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता एव फरियादियों की सुनी गई समस्याएं।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

पुलिस अधीक्षक, द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता एव फरियादियों की सुनी गई समस्याएं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा… 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया
  • ‘अकेले में मिलो, 2 सेकंड में…’ रेप पीड़िता पर ‘गंदी नजर’ रखने वाले इंस्पेक्टर और दरोगा फरार, वन दरोगा जेल में
  • फर्ज या परिवार? सैफ अली खान की नई फिल्म में दिखेगी जिंदगी की सबसे बड़ी जंग, इस दिन होगी रिलीज
  • फार्मर रजिस्ट्री अभियान: खातेदारों के अंश निर्धारण हेतु चार दिवसीय विशेष पहल प्रारंभ।
  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा… 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

    Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा… 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

    by admin
    May 1, 2026
    0

    Last Updated:April 30, 2026, 22:50 ISTThomas Cup: थॉमस कप में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने...

    Recent News

    Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा… 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

    Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा… 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

    May 1, 2026
    ‘अकेले में मिलो, 2 सेकंड में…’ रेप पीड़िता पर ‘गंदी नजर’ रखने वाले इंस्पेक्टर और दरोगा फरार, वन दरोगा जेल में

    ‘अकेले में मिलो, 2 सेकंड में…’ रेप पीड़िता पर ‘गंदी नजर’ रखने वाले इंस्पेक्टर और दरोगा फरार, वन दरोगा जेल में

    April 30, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News