• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, June 28, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

विभागध्यक्ष की संस्तुतियॉ एक माह के अन्दर लागू हों-सुशील कुमार त्रिपाठी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 12, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश की प्रान्तीय कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक व जनपद शाखा सोनभद्र की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण कार्यक्रम आज दिनांक 12.04.2025 को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। कलेक्ट्रेट पहुॅचने पर जिला अध्यक्ष राजीव कुमार शुक्ला एवं सभी कर्मचारियों ने प्रान्तीय पदाधिकारियों का मुख्य द्वार पर जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया। त्रैमासिक बैठक व शपथग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रान्तीय अध्यक्ष एवं कुशल संचालन अजीत उपाध्याय, प्रान्तीय महामंत्री द्वारा किया गया। बैठक में प्रान्तीय पदाधिकारीगण एवं 39 जनपद के जिला अध्यक्ष/जिला मंत्री/पदाधिकारीगण/साथियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। संघ की 22 सूत्रीय मांग को पूर्ण कराये जाने हेतु प्रान्तीय संघ द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन को और प्रभावशाली वनाये जाने पर प्रान्तीय पदाधिकारीगण एवं विभिन्न जनपदों से पधारे जिला अध्यक्ष/जिला मंत्रीगण द्वारा विचार व्यक्त किये गये। प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा अपने सम्वोधन में राजस्व परिषद द्वारा संगठन की जिन मॉगों की संस्तुति यथा कलेक्ट्रेट को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान कर ग्रेड वेतन उच्चीकृत किया जाना, उत्तर प्रदेश जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) लिपिक वर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2011 को पूर्ववत् लागू कराया जाना, नवसृजित जनपदों में ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं नवसृजित तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित किया जाना, कलेक्ट्रेट में लेखा का कार्य सम्पादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान दिये जाने सम्बन्धी संस्तुति शासन को पूर्व में ही प्रेषित की जा चुकी है, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा कोई निर्णय न लिया जाना कर्मचारियों को आन्दोलन को उद्देलित कर रहा है।  
अजीत उपाध्याय, प्रान्तीय महामंत्री द्वारा अपने सम्वोधन में कहा गया कि वर्तमान में प्रत्येक जनपद में स्वीकृत पदों के सापेक्ष लगभग 50 प्रतिशत पद रिक्त हैं, परन्तु सरकार द्वारा अपने ही निर्णय का पालन नहीं किया जा रहा है और आज तक रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण नहीं किये जाने से कर्मचारी अत्यन्त मानसिक दवाब में हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा अपने ही जारी शासनादेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत शासनादेश, जिसके द्वारा प्रत्येक माह शासन, परिषद व जिला स्तर पर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं, का स्वयं शासन स्तर, परिषद स्तर पर अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
बैठक को प्रान्तीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव (जौनपुर), प्रान्तीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय (सिद्वार्थनगर), प्रान्तीय सम्प्रेक्षक विनय कुमार सिंह (गोरखपुर), प्रान्तीय प्रवक्ता श्रीमती नीरू सिंह (सहारनपुर), प्रान्तीय प्रचारक दुलीचन्द्र शर्मा (आगरा), प्रान्तीय जौनल मंत्री प्रेमसागर चौधरी (सिद्वार्थनगर), जिला अध्यक्ष बलिया कौशल कुमार उपाध्याय, जिला अध्यक्ष गौंडा मनमोहन अरोडा, जिला अध्यक्ष चन्दौली जफर अहमद आदि ने अपने सम्वोधन में कहा कि प्रान्तीय संघ द्वारा अब तक की गयी कार्यवाहियों से जनपद के साथी सन्तुष्ट हैं। राजस्व परिषद द्वारा संस्तुति की गयी मांगों पर शीघ्र निर्णय न होने की दशा में कठोर एवं प्रभावशाली आन्दोलन किया जाये। सभी वक्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष रामलाल, विन्ध्याचल मण्डल व जनपद शाखा सोनभद्र के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार शुक्ला, जिला मंत्री अनन्तराम व जुझारू साथिओं भगवान सिंह व अन्य साथियों द्वारा की गयी उत्तम व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा किया। समस्त वक्ताओं के विचार सुनने के उपरान्त सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा संघ की 22 सूत्रीय मांगों को पूर्ण कराये जाने हेतु आगामी समय में निम्नलिखित आन्दोलन किये जाने की घोषणा की गयी।

01. राज्य सरकार को एक नोटिस दिया जाये कि एक माह के अन्दर 22 सूत्रीय मांगपत्र में अंकित जिन मांगों पर विभागाध्यक्ष की संस्तुति प्राप्त हो गयी है, का शासनादेश निर्गत न होने व अन्य मांगों पर प्रभावशाली कार्यवाही न होने पर बृहद्व आन्दोलन किया जायेगा।

Previous Post

अनपरा पुलिस द्वारा वांछित/फरार चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Next Post

हर क्लास में एनसीईआरटी की बुक हो अनिवार्य।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

हर क्लास में एनसीईआरटी की बुक हो अनिवार्य।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Long Jump National Record: हाई जंप में बना महारिकॉर्ड… 31 साल के भारतीय स्टार ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स का टिकट भी पक्का
  • Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि में आज बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, लव लाइफ में आएगी बहार
  • शादी के 9 साल बाद तलाक ले रहे गौरव खन्ना! पत्नी आकांक्षा ने किया कन्फर्म- ‘खत्म हो चुकी है कपल वाली फीलिंग’
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव।
  • सदर तहसील के समक्ष अधिवक्ताओं ने  नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Long Jump National Record: हाई जंप में बना महारिकॉर्ड… 31 साल के भारतीय स्टार ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स का टिकट भी पक्का

    Long Jump National Record: हाई जंप में बना महारिकॉर्ड… 31 साल के भारतीय स्टार ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स का टिकट भी पक्का

    by admin
    June 28, 2026
    0

    Last Updated:June 27, 2026, 22:07 ISTSarvesh Kushare broke high jump national record: सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में इतिहास रचते...

    Recent News

    Long Jump National Record: हाई जंप में बना महारिकॉर्ड… 31 साल के भारतीय स्टार ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स का टिकट भी पक्का

    Long Jump National Record: हाई जंप में बना महारिकॉर्ड… 31 साल के भारतीय स्टार ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स का टिकट भी पक्का

    June 28, 2026
    Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि में आज बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, लव लाइफ में आएगी बहार

    Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि में आज बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, लव लाइफ में आएगी बहार

    June 28, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News