रामपुर कारखाना में मठिया खुर्द प्राथमिक विद्यालय की छात्रा राधिका राजभर ने खेल कूद प्रतियोगिता में चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीते। सिधुवा न्याय पंचायत प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन रही। मुख्य अतिथि…
रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मठिया खुर्द प्राथमिक विद्यालय की छात्रा राधिका राजभर ने खेल कूद प्रतियोगिता में रंग जमा दिया। राधिका ने चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल पर कब्जा कर लिया। जबकि सिधुवा न्याय पंचायत प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन रहा। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी और बीईओ उपेंद्र कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता की शुरुआत में राधिका राजभर ने 50, 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में 50 मीटर में सुंदरम प्रथम, सुधीर द्वितीय, 100 मीटर में विजय प्रताप प्रथम, सुधीर द्वितीय, 200 मीटर में शुभम प्रथम और सहीम द्वितीय रहे। कबड्डी में मदिरा पाली खास विजेता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय जटमलपुर की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्रीमती गौतम ने कहा कि बालिका शिक्षा और उनकी खेल प्रतिभा को निखार कर देश को सशक्त बनाया जा सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्षता डीएन तिवारी व संचालन गिरीश चंद्र कुशवाहा ने किया। व्यायाम शिक्षक आशुतोष यादव व सुमेधा सिंह, स्काउट शिक्षक सुनीता सिंह व अरविंद सिंह, एआरपी राघवेंद्र शर्मा व सुरेंद्र पुरी, रशीद अहमद, रईस अंसारी, अरविंद कुमार राय, मोहम्मद यासिर, रामप्रसाद, नरेंद्र कुमार और श्री राम गुप्ता ने खेल संचालन में सहयोग किया। इस दौरान भोला चौधरी, राम ध्यान, विवेक मिश्रा, अतुल मिश्रा, उदय लाल बौद्ध, फाजिल वारसी, सरफुद्दीन अंसारी, मारकंडेय सिंह, हृदयानंद भारती, प्रमोद कुशवाहा फरहान खान, तारिक सिद्दीकी, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, राजेश राय, कमलकांत, देवेंद्र सिंह, संध्या सिंह, स्मिता श्रीवास्तव, इंदु तिवारी आदि उपस्थित रहे।